गैरसैंण या देहरादून! विधानसभा सत्र कहां होगा ? आज होगी सर्वदलीय बैठक

Spread the love

उत्‍तराखंड विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि सर्वदलीय बैठक में आगामी सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि देहरादून या गैरसैण जहां भी सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया जाएगा, वहां सत्र को बेहतरीन तरीके से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र देहरादून अथवा गैरसैंण कहीं भी हो उसके लिए विधानसभा सचिवालय पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने राज्य स्थापना दिवस आगामी 9 नवंबर के बाद ही सत्र आहूत किए जाने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि आज होने वाली सर्वदलीय बैठक के दौरान सत्र को लेकर ही चर्चा वार्ता होनी है। सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, मो शहजाद सहित निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा एवं संजय डोभाल को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक आज अपराहन तीन बजे विधानसभा भवन देहरादून में होनी है।