कांग्रेस ने उत्तराखंड में एक बड़े संगठनात्मक फेरबदल की घोषणा की है। पार्टी ने गणेश गोदियाल पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। Congress Metropolitan President कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई में इस फेरबदल को 2027 के चुनाव की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है।
देहरादून को छोड़कर 12 जिलों और प्रमुख शहरों को मिलाकर 27 अध्यक्षों की घोषणा की गई है। सुरेश डिमरी चमोली जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए हैं। चिराग सिंह फर्त्याल को चंपावत जिले का कांग्रेस प्रेसिडेंट बनाया गया है। हरिद्वार जिले में कांग्रेस की कमान बालेश्वर सिंह को सौंपी गई है। राहुल छिमवाल को नैनीताल जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। विनोद सिंह नेगी उत्तराखंड के वीवीआईपी जिले पौड़ी गढ़वाल में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष होंगे। मुकेश पंत को पिथौरागढ़ जिले का कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। कुलदीप कंडारी रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए हैं। मुराली लाल खंडवाल टिहरी गढ़वाल जिले में कांग्रेस की कमान संभालेंगे। हिमांशु गाबा को उधम सिंह नगर जिले का कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदीप सिंह रावत उत्तरकाशी जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए हैं।