भारतीय जनता युवा मोर्चा की रैली में हादसा, मची अफरा-तफरी, शशांक रावत समेत कई कार्यकर्ता झुलसे

Share

देहरादून में बीजेपी युवा मोर्चा की रैली में बड़ा हादसा हो गया। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के स्वागत में निकाले जाने वाली रैली के दौरान हादसा हो गया। इस दौरान गुब्बारों में गैस भरने के दौरान धमाका हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। मोर्चा के कार्यकर्ता उन्हें कोरोनेशन अस्पताल लाए, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल, आज बीजेपी महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला के नेतृत्व में शशांक रावत के स्वागत के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली थी। कनक चौक के निकट बाइक रैली शुरू हुई और घंटाघर पहुंची। जैसे ही बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत जीप पर चढ़े। तभी अचानक जीप में बंधे गुब्बारे फूट गए और आग लग गई। जिसमें बीजेपी युवा मोर्चा के 6 कार्यकर्ता झुलस गए।

मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दीपक गहतोड़ी के मुताबिक, अंशुल चावला का बायां कान झुलस गया था। जबकि, ऋषभ पाल के चेहरे पर बर्न था। उन्होंने बताया कि नवीन कुमार के राइट हैंड पर रेडनेस थी। वहीं, उत्कर्ष के सिर पर बाल जल गए थे। उन्होंने बताया कि समर गुप्ता के माथे पर जलने के निशान थे। जबकि, शशांक रावत का अपसाइट का फेस जला हुआ था। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि, शशांक रावत को थोड़ी देर के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया था