उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, आज शुष्क रहेगा मौसम, कल से बूंदाबांदी के आसार

उत्तराखंड में सुबह और शाम के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसकी वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सोमवार से घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

Share

उत्तराखंड के मैदानी जिलों में आज से घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। Uttarakhand Weather Update 11 Dec मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सोमवार से घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने 12 दिसंबर को मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है। सुबह-शाम के समय शीतलहरें चलने से ठंड महसूस होगी। सुबह और शाम के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठिठुरन बढ़ गई है। संभावना जताई जा रही है कि नए साल के स्वागत के लिए प्रदेश में जबरदस्त ठंड शुरू हो जाएगी। अगले कुछ दिनों में बारिश होने से तापमान में और गिरावट आने की भी संभावना है। देहरादून में जबदरस्त ठंड पड़ने लगी है।

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 12 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं- कहीं बदल छाने के आसार हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाएगा। प्रदेश में तापमान सामान्य बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण ट्रेनों पर भी असर पड़ने लगा है। देहरादून और हरिद्वार पर इसका खासा असर देखा जा रहा है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण देहरादून से आने- जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। इस कारण कई ट्रेनें देरी से देहरादून पहुंच रही हैं। इस वजह से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।