उधम सिंह नगर जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर, ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर प्रतिबंध हटा

Share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे थे। ऊधमसिंह नगर जिले में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर लगे प्रतिबंध को इस साल के लिए हटा लिया गया है। Udham Singh Nagar Grow Paddy इस प्रतिबंध का किसान संगठनों ने लगातार विरोध किया था। उधम सिंह नगर जिले में भूचल स्तर नीचे जा रहा है, जिसका बड़ा कारण ग्रीष्मकालीन धान की खेती को माना जा रहा है। इसीलिए उधम सिंह नगर प्रशासन ने जिले में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर रोक लगा दी थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कृषि विज्ञान के क्षेत्र में शोध हो रहे हैं, जिसमें नई-नई जानकारी निकलकर सामने आ रही है। शोध में ये पाया गया था कि ऊधम सिंह नगर जिले में नीचे जाते भूजल स्तर का एक प्रमुख कारण ग्रीष्मकालीन धान की खेती है। इसीलिए प्रशासन ने ऊधम सिंह नगर जिले में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर रोक लगा दी थी, जिस कारण किसान काफी परेशान थे। इस साल ग्रीष्मकालीन धान पर रोक रहेगी तो कई खेत बिना फसल के रह जाएंगे। इसलिए सरकार ने इस साल ग्रीष्मकालीन धान की खेती करने की अनुमति देने का फैसला किया है।