सरकारी गेस्ट हाउस बनेंगे ग्रीन बिल्डिंग, आवास विकास विभाग की नई पहल | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड आवास विकास विभाग अब नए सिरे से राज्य में बने गेस्ट हाउस को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। Uttarakhand Housing Development Department आवास विकास विभाग के सचिव आर राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में जितने भी सरकारी गेस्ट हाउस मौजूद हैं उनको ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जो पहले से सरकारी गेस्ट हाउस मौजूद हैं उनके ज्यादा से ज्यादा एरिया का उपयोग किया जा सके इस दिशा में भी आवास विकास विभाग काम कर रहा है।