हल्द्वानी के भुवन ने पैरा स्विमिंग में जीता गोल्ड मेडल, नेशनल चैंपियनशिप के लिए टिकट पक्का

Spread the love

उत्तराखंड के हल्दवानी के दिव्यांग स्विमर भूवन ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर दी है। 22 अक्टूबर 2022 को पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के दिव्यांगों का कॉम्पिटीशन हुआ। ये कॉम्पटीशन स्पोर्ट्स अकादमी देहरादून में संपन्न हुआ। भुवन चन्द्र गुणवंत हल्द्वानी हल्दूचौड़ के निवासी हैं। उन्होंने S-6 कैटेगरी में तैराकी करते हुए मात्र 1 मिनट 22 सेकंड में 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही भुवन चन्द्र गुणवंत ने को आसाम के गुवाहाटी में होने वाली नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। ये चैंपियनशिंप 11 नवंबर से शुरू होगी। भुवन की इस उपलब्धि के लिए उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

हल्द्वानी हल्दचौड़ के जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। भुवन अब नेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड लाने का इंतजार कर रहे हैं। बताते चलें कि भुवन गुणवंत 100 फीसदी दिव्यांग हैं। वो दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। कभी हार ना मानने वाले जज्बे की वजह से भुवन कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पैरा खेलों में कई मेडल हासिल कर चुके हैं। उन्होंने स्विमिंग, व्हीलचेयर बैडमिंटन और गोला फेंक में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया है। उनके जज्बे और साहस को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2019 में उनको विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।