उत्तराखंड की मशहूर महिला ब्लॉगर फिर ट्रोल हो गई हैं इस बार वायरल वीडियो ने सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन विवाद सिर्फ वीडियो तक सीमित नहीं रहा है। उनके पति पर शराब तस्करी से जुड़े गंभीर आरोप लगे हैं, और सोशल मीडिया पर इसके बाद लोगों में भारी चर्चा शुरू हो गई है। पूरी कहानी, क्या है मामला। क्या दी महिला ब्लॉगर ने वायरल वीडियो पर सफाई दिखाउंगा आपको। दोस्तो दरअसल हल्द्वानी में वायरल वीडियो से मचा बवाल, यहां शहर में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति रात के समय स्कूटी से कथित रूप से शराब निकालकर लोगों को बेचता दिखाई दे रहा है। दोस्तो ये वो वीडियो है जिसने सोशल मीडिया से लेकर शहर तक में बवाल किया है। वीडियो के वायरल होते ही इसे लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वीडियो में दिख रहा युवक हल्द्वानी की चर्चित ब्लॉगर ज्योति अधिकारी का पति है। दोस्तो वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने तीखी टिप्पणियां भी कीं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि “खुद को संस्कारी बताने वाली महिला का पति दो नंबर का काम करता है”, तो कुछ ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई लेकिन इस बीच ज्योति अधिकारी के इस मामले में कई वीडियो सामने आए।
जी हां दोस्तो वायरल वीडियो पर पहली प्रतिक्रया देते हुए ज्योति अधिकारी ने सिस्टम को ही सवालों के घेरे में ले लिया और किसी दूसरे वक्ति पर वो जमकर बरती नजर आ रही है लेकिन इससे इतर ये मामला यहीं पर शांत होता नहीं दिखाई दिया है। इसके बाद ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव सामने आया जिसमें वो सफाई दे रही हैं और उसमें उनके पति भी उनके साथ मौजूद हैं। दोस्तो विवाद बढ़ने के बाद ज्योति अधिकारी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव आकर पूरे मामले पर सफाई दी उन्होंने बताया कि यह वीडियो वर्ष 2021 का है। उनके अनुसार, हल्द्वानी के गन्ना सेंटर क्षेत्र के किराना दुकानदार नीरज भट्ट नामक व्यक्ति ने उनके पति को फोन कर बुलाया था और एक्टिवा में रखा सामान किसी को देने और बदले में पैसे लेने के लिए कहा था। उसी दौरान का यह वीडियो बताया जा रहा है।इसके अलावा दोस्तो ज्योति अधिकारी ने आरोप लगाया कि नीरज भट्ट कथित रूप से अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है और नाबालिगों से भी शराब बिकवाने जैसे गंभीर कामों में संलिप्त रहा है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।
दोस्तो इस सफाई वाले वीडियो में ज्योति अधिकारी के पति गोपाल अधिकारी उनके साथ मौजूद होते हैं। वैसे तो दोस्तो फिलहाल वीडियो की सत्यता, समय और परिस्थितियों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति ज्योति अधिकारी का पति ही है, इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही है। अब यह मामला जांच का विषय बन चुका है। स्थानीय पुलिस या प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा,, लेकिन इस पूरे मामले में एक बच्चे का वीडियो भी वायरल खूब हो रहा है। काफी छोटी उम्र का है उससे भी शराब की तस्करी कराए जाने की बात सामने आई। तो दोस्तों, हल्द्वानी में वायरल हुए इस वीडियो ने सोशल मीडिया से लेकर शहर की गलियों तक चर्चा का बवंडर मचा दिया है। मामले में ज्योति अधिकारी और उनके पति गोपाल अधिकारी ने फेसबुक लाइव आकर अपना पक्ष रखा है और कहा कि वीडियो पुराने समय का है, जबकि आरोप लगाने वाले कथित तौर पर अवैध गतिविधियों में शामिल हैं हालांकि, इस पूरे विवाद की वास्तविक सच्चाई अब जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर बहस जारी है और लोग वीडियो की समयावधि और घटनाओं की पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं।