जी हां दगड़ियो एक बार फिर उत्तराखंड में हरक रावत के ऐलान ने लगाई है सियासत में नई आग! बताउंगा आपको अब कैसे और क्यों BJP पर फिर फायर हुये हरक सिंह रावत। Harak Singh On Women Safety दगड़डियो प्रदेश में सियासी भूचाल आ रखा है बल कहीं बीजेपी से मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर सवाल है। कांग्रेस की सत्ता में वाससी कैसे होगी, लेकन बुधवार को देहरादून में हुआ महिला कांग्रेस का बीडेपी कार्यालय घेराव सिर्फ एक राजनीतिक प्रदर्शन नहीं था। यह निशाने पर धामी सरकार की महिलासुरक्षा नीतियों की बात थी। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ज़मीनी राजनीति की आग लगाने सामने आए और “खून बहाकर भी लौटने को तैयार नहीं” जैसी बातें कह डालीं। सवाल साफ था क्या उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा महज शब्दों तक सिमटी हुई है?आगे बात करूंगा कि आखिर कांग्रेस का ये ऊर्जा कैसे मिल रह है लेकिन आगे मै महिला सुरक्षा की बात करू कुछ आकड़े भी सामने आये हैं। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस एक अलग जोश में नजर आ रही है। कांग्रेस के जोश में चिंगारी भड़काने का काम हरक सिंह रावत करते नजर आ रहे हैं। बुधवार को वह महिला कांग्रेस के भाजपा कार्यालय कूच में नजर आए। उन्होंने अपने उसी अंदाज में पुरजोर तरीके से जमकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और खूब पसीना बहाया और बयान दिया।
दगड़ियो ऐसा लगता है कि जैसा हरक सिंहर रावत कह रहे हैं वैसा हो भी रहा है जरा याद कीजिए हरक सिंह रावत ने कहा गैरसैंण में सत्र नहीं चलता नहीं चला पैड़ी में अधिकारी नहीं बैठते कहा अब कह रहे हैं कि अधिकारी बैठने लग गए हैं। अब कांग्रेस के नेता हरक सिंह रावत ने कहा अभी तो कांग्रेसियों का पसीना निकल रहा है। हमें खून भी बहाना पड़ेगा तो भी हम इससे पीछे नहीं हटेंगे साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकरा को जमकर घेरा। कहा कि महिलाओं को न्याय दिला कर रहेंगे सरकार पर महिला असुरक्षा के जो आरोप लगे यह कांग्रेस के आरोप नहीं है, ना ही यह कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप है बल्कि यह आरोप भारत सरकार की महिला आयोग की रिपोर्ट है। इतना भर नहीं था हरक सिंह रावत का मूड जब से आक्रामक हुआ है तब से आक्रामक ही है वो कहते हैं कि उत्तराखंड में 39.6% देहरादून को असुरक्षित माना गया है। पूरे देश में उत्तराखंड को 34.6% असुरक्षित माना गया है। हमें शर्म आनी चाहिए कि आज भाजपा का शासन है अंकित की हत्या होती है आप भाजपा नेता पर लगता है। जितेंद्र की आत्महत्या होती है तब भी आरोप भाजपा नेता पर ही लगता है। दगड़ियो सूना था पुष्पा फिल्म का डायलोग मै झुकेगा नहीं एसा हरक सिंह रावत कह रहे हैं मै बीजेपी वालों को छोड़ेगा नहीं ऐसा लगता है। वो कहते दिखाई दिए उत्तराखंड की माताएं बहनें उत्तराखंड के सैनिक अगर आज नहीं जागे तो कब जागेंगे? उन्होंने कहा हमारे प्रदेश के सैनिकों ने पूरे देश की रक्षा की है। उन्होंने कहा उत्तराखंड के कई सपूतों ने 71 की लड़ाई और 65 की लड़ाई लड़ी है।
उन्होंने कहा उत्तराखंड का जवान पूरे देश को सुरक्षित रख सकता है, लेकिन उत्तराखंड की सरकार हमारी माता बहनों को सुरक्षित करने में असफल है। उन्होंने कहा यह उत्तराखंड तीलू रौतेली की धरती है। यह वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की धरती है। यहां क्या हो रहा है? हरक सिंह रावत ने कहा धरना प्रदर्शन करने और सड़क पर बैठने का शौक नहीं है। उन्होंने कहा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जो रिपोर्ट आई है उसका क्या करें? उन्होंने कहा आज जो रिपोर्ट आई है वह महिला आयोग की रिपोर्ट है। अगर यह रिपोर्ट गलत है तो सरकार को एक्शन लेना चाहिए। महिला आयोग को जेल भेजने का काम करना चाहिए। दगड़ियो ये तो सियासत है होती रहेगी आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहेगा लेकिन क्या महिला सुरक्षा, रात और दिन की असुरक्षा फर्क, बढ़ते अपराध—इन मुद्दों पर इंतज़ार खत्म होने का समय आ चुका है। दोस्तो सियासत अगर सवाल उठा रही है, तो क्या कार्यवाई और जवाबदेही का दौर भी शुरू होगा? यह वक्त अब आंदोलन की बात नहीं, औपचारिक प्रतिबद्धता की परीक्षण की बात है—क्या उत्तराखंड की महिलाएं सुरक्षित होंगी, या अधिकारों की राह पर राजनीति फिर की तरह पीछे धकेल देगी?