Uttarakhand Poltics News: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सिर से अभी भी फीफा वर्ल्ड कप का खुमार नहीं उतरा है। पूर्व सीएम ने ट्विटर पर शुक्रवार सुबह फीफा वर्ल्ड कप को लेकर ट्वीट किया है। पूर्व सीएम रावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की फोटो ट्विटर पर साझा की है। उन्होंने राहुल गांधी को टैग करते हुए कैप्शन पर लिखा, “क्या आश्चर्य है! लियोनेल मैसी और एमबाप्पे एक ही टीम में हैं।” साथ ही उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का हैशटैग का प्रयोग किया है।
What a wonder #LionelMessi and #Mbappe in one team.@RahulGandhi #MallikarjunKharge pic.twitter.com/2S9y42WHye
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) December 23, 2022
बता दे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। अभी हाल ही में उन्होंने राजस्थान से यात्रा समाप्त करके अब हरियाणा में प्रवेश किया है। भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को फरीदाबाद में दाखिल हुई और शनिवार को यह दिल्ली में प्रवेश करेगी। वहीं, राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा था कि सरकार भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए बहाने ढूंढ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने चीन समेत कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के चलते कांग्रेस के राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनसे यात्रा रोकने अपील की है।