मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने पंजीकरण स्थल पर ही हेल्थ स्क्रीनिंग सुविधा की आरम्भ

Spread the love

Chardham Yatra Update: स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि ऋषिकेश I.S.B.T रजिस्ट्रेशन स्थल पर यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग आरम्भ कर दी गयी है। यमनोत्री व गंगोत्री के यात्रा मार्ग पर क्रमशः दोबाटा एवं हिना और बदरीनाथ धाम के यात्रियों के लिए पाण्डुकेश्वर में हेल्थ स्क्रीनिंग शिविर लगाया गया है।उन्होंने बताया कि हेल्थ स्क्रीनिंग के उपरान्त जिन यात्रियों में किसी भी प्रकार की शारीरिक अस्वस्थता पायी जा रही है, उन्हें विश्राम करने अथवा स्वास्थ्य के अनुकूल होने के उपरान्त ही यात्रा पर जाने का परामर्श दिया जा रहा है।

महानिदेशक डॉ. भट्ट ने जानकारी दी कि आपातकालीन स्थितियों में हताहत / प्रभावित यात्रियों के लिए 24×7 हैली एम्बुलेंस की सुविधा रखी गयी है। यात्रियों को हेल्थ एडवाईजरी के माध्यम से अनुकूल स्वास्थ्य की परिस्थितियों में ही यात्रा जारी रखने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। हैल्थ एडवाईजरी को पर्यटन विभाग, स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य इकाइयों के अलावा यात्रा मार्गों पर होर्डिग्स के द्वारा भी जगह-जगह पर प्रसारित किया जा रहा हैं।