उत्तराखंड में झमाझम बारिश और तूफान चलने का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Spread the love

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों की बात करें तो 27 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम बदला-बदला रहेगा। Uttarakhand Rain And Snowfall सोमवार 23 मार्च को मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी। शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। बाकी जिलों के भी 3300 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरेगी। मैदानी क्षेत्र में इस दिन भी मौसम शुष्क रहेगा। 24 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश बादलों की गरजना के साथ होगी, इस दौरान बिजली भी चमकेगी। 25 मार्च को बारिश और बर्फबारी फिर दायरा बढ़ाएंगे और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले प्रभावित रहेंगे। गुरुवार 26 मार्च को भी मौसम का यही पैटर्न रहेगा। प्रशासन ने मौसम की चेतावनी को देखते हुए लोगों को पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। खराब मौसम के अलर्ट को देखते हुए लोगों को खास सतर्कता बरतने की अपील की है।