केदारनाथ धाम में लगातार भारी बर्फबारी, भारी बर्फबारी के चलते जनजीवन प्रभावित | Uttarakhand News

Spread the love

केदारनाथ धाम में बीते 20 घंटों से लगातार हो रही बर्फबारी ने चारधाम यात्रा तैयारियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कपाट खुलने की तिथि नजदीक होने के बावजूद मौसम का बदला मिजाज प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं के लिए चुनौती बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस बार धाम में बेमौसम बर्फबारी हो रही है, जहां दिसंबर-जनवरी में अपेक्षाकृत कम बर्फ देखने को मिली, वहीं अब कपाट खुलने से ठीक पहले भारी बर्फबारी ने हालात कठिन कर दिए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 अप्रैल को बाबा केदार की डोली ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान करेगी, जबकि 22 अप्रैल को कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।