उत्तराखंड: यहां खुद ही कचरा इकट्ठा करने गाड़ी लेकर निकल पड़े नगर निगम कमिश्नर, जानिए क्यों?

Share

उत्तराखंड में हल्द्वानी नगर निगम के सफाई कर्मचारी हफ्तेभर से हड़ताल पर हैं। अधिकारियों के मनाने के बाद भी वे काम पर नहीं लौटे। ऐसे में शहर की सड़कों पर कचरे के ढेर लग गए। गलियों में गंदगी पसरी हुई है। आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। शुक्रवार को भी सफाई कर्मचारियों काम पर नहीं लौटे। अपनी मांगों को लेकर सभी धरने पर बैठे रहे। ऐसे में शहरवासियों की परेशानी को दूर करने के नगर निगम आयुक्त पंकज उपाध्याय खुद ही कचरा गाड़ी लेकर निकल पड़े।

अधिकारियों के बार-बार कहने के बाद भी काम पर नहीं लौटे। ऐसे में नगर निगम आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बड़ा फैसला करते हुए खुद ही कचरा उठाने का फैसला किया और कचरा कलेक्टर करने वाली गाड़ी लेकर सड़क पर निकल गए। मीडिया से कहा, ”मेरा ड्यूटी है शहर का कचरा उठाना, हड़ताल की वजह मैं बैठ नहीं सकता हूं, कुछ कर्मचारी मेरी मदद कर रहे हैं, अधिकारी भी मेरे साथ हैं, मेरे अपने स्तर पर कई डंपर और जेसीबी मशीनों का इंतजाम किया है, जो कर्मचारी हड़ताल पर हैं उनकी समस्या समाधाना भी किया जाएगा। जो कि बातचीत से होगी, इसके लिए शहर के लोगों को परेशान करना ठीक नहीं है।