चिन्यालीसौड़ में बुधवार सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच से नाराज नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली डीएम को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर चिन्यालीसौड़ आर्च ब्रिज पर चढ़ गए। इससे चिन्यालीसौड़ में अफरा तफरी मच गई। लोग नगर पालिका अध्यक्ष से नीचे उतरने की गुहार लगाते दिखे। नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने भ्रष्टाचार की जांच कर ईओ के स्थानांतरण की मांग कर चार दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था। वहीं, डीएम प्रशांत आर्या ने सभासदों की मांगों को देखते हुए जांच के आदेश जारी किए थे। इसमें एसडीएम डुंडा सहित तीन सदस्यीय टीम गठित कर वित्तीय अनियमितताओं की जांच के निर्देश दिए। उसके बाद पालिका अध्यक्ष पुल पर चढ़े और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर दी।