उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट-भिकियासैंण क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर द्वाराहाट से रामनगर की ओर जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. Almora Bus Accident हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार का माहौल बन गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक दुर्घटना में 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं. बस में कुल 19 यात्री सवार थे. कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें से 2 यात्रियों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा गया है.