कैसे महंगाई बढ़ने वाली है । Crude Oil Price । Uttarakhand News

Spread the love

जी हाँ दोस्तों, सावधान हो जाइए! तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे आपकी जेब पर पड़ने वाला है। महंगाई की आग फिर से आम जनता को परेशान करने को तैयार है, कैसे 10 डॉलर की बढ़ोतरी ने रोज़मर्रा की चीज़ों की कीमतें बढ़ा दी हैं, और GDP से लेकर रुपए तक, हर जगह इसका असर देखने को मिलेगा। दोस्तो कैसे महंगाई फिर आपको परेशान करने वाली है, ये बताने के लिए आया हूं। दोस्तो पश्चिम एशिया का तनाव अब सीधे आपकी जेब तक पहुँच रहा है! कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर पार कर गया। रेटिंग एजेंसी केयरएज ग्लोबल का कहना है कि हर 10 डॉलर की बढ़ोतरी से भारत में रिटेल महंगाई 0.6% तक बढ़ सकती है। जी हां दोस्तो सही सुन रहे हो महंगाई बढ़ने वाली है। दोस्तो डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के तेल संसाधनों पर कब्जे के बयान के बाद वैश्विक बाजार में हलचल तेज़ हो गई। दोस्तो यहां ये बता दूं कि भारत अपनी तेल जरूरतों के लिए पश्चिम एशिया पर काफी निर्भर है, इसलिए इसके असर से GDP ग्रोथ, रुपए की वैल्यू और आम आदमी की जेब पर दबाव बढ़ने का खतरा है तो इसलिए सवधान हो जाइये और इन आकड़ों को देखिए।

वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक रिटेल महंगाई

  • महीना महंगाई दर
  • अप्रैल 3.16%
  • मई 2.82%
  • जून 2.10%
  • जुलाई 1.61%
  • अगस्त 2.07%
  • सितंबर 1.44%
  • अक्टूबर 0.25%
  • नवंबर 0.71%
  • दिसंबर 1.33%
  • जनवरी 2.74%
  • फरवरी 3.21%

दोस्तो यहां बताता हूं कि कैसे तेल कंपनियों पर बोझ बढ़ा, कीमतें जल्द बढ़ सकती हैं। दअसल दोस्तो केयरएज ग्लोबल की CEO रेवती कस्तुरे ने कहा कि FY2026-27 में कच्चे तेल की औसत कीमतों में हर 10 डॉलर बढ़ोतरी से महंगाई 60 बेसिस पॉइंट्स तक बढ़ सकती है। इसकी मुख्य वजह कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) बास्केट में फ्यूल का वेटेज ज्यादा होना है। दोस्तो शुरुआत में तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) इस बोझ को खुद झेल सकती हैं, लेकिन अगर कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहीं, तो इसका बोझ उपभोक्ताओं पर डालना मजबूरी हो जाएगा। यानि सिधे आपके जेब पर असर होगा। दोस्तो ट्रम्प ने कहा कि ईरान का तेल छीनना उनकी पसंदीदा चीज है। उन्होंने कहा कि उनके पास कई विकल्प हैं और वे खार्ग आइलैंड को आसानी से अपने कंट्रोल में ले सकते हैं। यह ईरान का प्रमुख तेल एक्सपोर्ट हब है, जहां से देश का करीब 90% तेल निर्यात होता है। इतना ही नहीं दोस्तो रुपए और करंट अकाउंट डेफिसिट पर भी असर देखिए दोस्तो केयरएज की रिपोर्ट के मुताबिक, तेल की कीमतों में हर 10 डॉलर की बढ़त से भारत का करंट अकाउंट डेफिसिट भी 0.3% से 0.4% तक बढ़ सकता है। दोस्तो चुनौतियों के बावजूद FY2026-27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5%-6.8% रहने का अनुमान है।

मजबूत घरेलू मांग से इकोनॉमी को सहारा मिल रहा है। वैश्विक अनिश्चितता में निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में अमेरिकी डॉलर की ओर बढ़ रहे हैं। इससे डॉलर मजबूत और रुपए पर दबाव बढ़ रहा है। दोस्तो अगर भारत का करंट अकाउंट डेफिसिट और बढ़ता है, तो रुपए की वैल्यू में और गिरावट आ सकती है। डॉलर के मुकाबले रुपया 95.58 के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा। दोस्तो इसके अलावा ये भी कि भारत को मिलने वाले कुल रेमिटेंस (विदेशों से घर भेजा जाने वाला पैसा) का एक-तिहाई हिस्सा खाड़ी देशों से आता है। अगर युद्ध लंबा चला तो लेबर मार्केट प्रभावित होगा जिससे रेमिटेंस कम हो सकता है। FY2024-25 में इस सेक्टर से 64 बिलियन डॉलर का निर्यात हुआ, जो शिपिंग देरी और तनाव से प्रभावित हो सकता है। महंगे कच्चे तेल का असर केवल पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं रहेगा। एलएनजी (LNG) की कीमतें बढ़ने से फर्टिलाइजर (खाद) बनाने की लागत भी बढ़ेगी। भारत अपनी खाद जरूरतों का 25% पश्चिम एशिया से आयात करता है, इसलिए सरकार को इसे सस्ता रखने के लिए फर्टिलाइजर सब्सिडी का बजट बढ़ाना पड़ सकता है। दोस्तो, जैसा कि हमने देखा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें अब सीधे आपकी जेब पर भारी पड़ने वाली हैं। यह सिर्फ पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं, बल्कि महंगी खाद, बढ़ती महंगाई, कमजोर होती रुपए की कीमत और करंट अकाउंट डेफिसिट की चुनौती भी आपके और देश की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेगी हालांकि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत घरेलू मांग की वजह से 6.5% से 6.8% तक बढ़ने का अनुमान है, लेकिन वैश्विक अनिश्चितताओं और तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने सतर्क रहने की जरूरत बढ़ा दी है। अब सवाल यह है कि आम आदमी के लिए यह सब कितना manageable होगा? यही वक्त है कि हम समझदारी से बचत और खर्च की योजना बनाएं, ताकि इन मुश्किलों का सामना मजबूती से कर सकें।