कैसे शादी बनी Youtuber के लिए जानलेवा! UK 07 rider | Anurag Dobhal | Dehradun | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तों सोशल मीडिया की चमक-दमक के पीछे छिपी एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने लाखों फैंस को हैरान कर दिया है। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने एक भावुक वीडियो शेयर कर इसे अपना “लास्ट वीडियो” बताया है। Youtuber Anurag Doval Viral Video वीडियो में उन्होंने अपने परिवार पर मेंटल टॉर्चर के गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं अपनी पत्नी रितिका को लेकर भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आखिर कौन हैं रितिका, क्यों एक शादी अब विवाद और दर्द की वजह बन गई और क्यों अनुराग खुद को टूटता हुआ बता रहे हैं। दोस्तो बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है, जिसके बाद उनके फैंस बहुत ज्यादा परेशान हो गए हैं। दरअसल यूके 07 राइडर के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपने इस वीडियो को अपना अंतिम वीडियो बताया है और अपने मां-बाप और भाई पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ‘उन्हें इंटरकास्ट मैरिज की सजा भुगतनी पड़ी है और इसी के चलते अब वो अपनी जिंदगी खत्म करना चाहते हैं। वीडियो में अनुराग डोभाल बहुत रो रहे हैं और उन्हें देखकर लग रहा है कि वो कई दिनों से सोए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ‘घर की आंतरिक कलह के बीच उनकी पत्नी रितिका ने उन्हें छोड़ दिया है।’ लेकिन कौन हैं Anurag Dobhal की पत्नी रितिका? ये सब पूछ रहे हैं और जानना चाह रहे है इस वीडियो के सामने आने के बाद से हर कोई अनुराग की पत्नी के बारे में सर्च करने लगा है।

आपको बता दू कि अनुराग की वाइफ का नाम रितिका चौहान है, जिनसे उन्होंने 30 अप्रैल 2025 को 5 साल की लंबी डेटिंग के बाद शादी की थी। रितिका चौहान भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। दोनों ने देहरादून में शादी की और सितंबर में अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोस्तो अनुराग के अनुसार पारिवारिक कलह से बचने के लिए वह रितिका के साथ देहरादून शिफ्ट हो गए थे लेकिन एक दिन अचानक से रितिका ने उनका घर छोड़ दिया और अपने माता-पिता के पास चली गईं। अनुराग ने दावा किया कि उन्हें आज तक यह नहीं पता चला कि रितिका ने उन्हें अकेला क्यों छोड़ दिया?’ मुझे आज तक केवल ‘टॉर्चर’ मिला है: Anurag Dobhal उन्होंने वीडियो में बताया कि ‘जब वो केवल 14 साल के थे जब उन्हें ब्रेन ट्यूमर का पता चला था। उस मुश्किल दौर में भी उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ अपना करियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और घर की आर्थिक स्थिति को सही करने में अहम रोल निभाया लेकिन उसके बदले उन्हें आज तक केवल ‘टॉर्चर’ मिला है लेकिन वो अब लड़ते-लड़ते थक चुके हैं। उन्होंने कहा कि दूसरो के सामने मेरे मम्मी-पापा ‘सपोर्टिव’बनने की कोशिश करते हैं लेकिन असल कहानी बिल्कुल उलट है।’ एक और बात ये कि ये भी कहा जा रहा है कि अनुराग डोभाव अब कंगाल हो चुके हैं उनके पास कुछ नहीं है। इस बात को आज इसलिए भी बल मिलता है क्योंकि वो कहते हैं कि पूरी फैमिली ने मेरी संपत्ति पर कब्जा कर लिया मेरे भाई ने मुझे घर, संपत्ति, परिवार से बेदखल कर दिया है, जबकि वो सब बनाने में मेरा अहम रोल रहा है। मेरी पूरी फैमिली ने मेरी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। मेरी पत्नी रितिका भी दूसरों के बहकावे में आकर मुझे छोड़कर चली गईं लेकिन मैं उसे बहुत प्यार करता हूं, रितिका I Love You, मैं अपने बच्चों से भी बहुत प्रेम करता हूं।

मैं बस अपने बच्चे से ये कहना चाहता हूं कि मेरे जाने के बाद, श्रेया, मम्मी, पापा बहुत सी चीजें कहेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैं गलत नहीं था। रितिका, कई लोग तुम्हें इन्फ्लुएंस करेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया और सब तुम्हारे लिए किया।’ इधर दोस्तो अनुराग का इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। उनके फैंस और साथी यूट्यूबर्स उनकी सुरक्षा को लेकर काफी डरे हुए हैं और अनुराग के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। अनुराग डोभाल मशहूर YouTuber हैं जो कि UK 07 राइडर के नाम से मशहूर हैं। वह भारत में नंबर 1 मोटो व्लॉगर हैं । अपनी कड़ी मेहनत से, उन्होंने खुद को एक सफल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर स्थापित किया। YouTube के अलावा, Instagram पर भी उनके 2.5 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। अनुराग डोभाल का जन्म 18 सितंबर 1997 को देहरादून, उत्तराखंड में हुआ था। उनके पिता जगदंबा प्रसाद डोभाल कॉलेज में पढ़ाते थे, अनुराग का एक भाई और एक बहन भी है जिनको लेकर अनुराग अपने इस वीडियो में कई आरोप लगा रहे हैं क्या अनुराग डोबाल ने अब सोशल मीडिया से नाता तोड़ दिया है या ये कोई सोची समझी रणनीति का हिस्सा है क्योंकि अनुराग के करीबी लोगों में उस तरह की बैचैनी नहीं दिखाई दे रही है। जैसा कि उनके फैंस उनके इस वीडियो के बाद फील कर रहे हैं। वैसे हां अनुराग के भाई कलम इंक ने तो इसे ढोंग करार दिया ही है आपको क्या लगता है।