जी हां दोस्तो Dehradunकी राजधानी फिर दहली! राजधानी की सड़क पर हुआ ऐसा गोलीकांड कि निशाना बना एक पूर्व सेना अधिकारी। सवाल ये उठता है कि आखिर राजधानी में कानून व्यवस्था कहां गई? क्या पुलिस की नाक के नीचे इतनी बड़ी घटना हो सकती है? और क्या पुलिस का खौफ अब सिर्फ कागजों में ही रह गया है? इस बार तो सेना का पूर्व अधिकारी ही जान गवा बैठा, किसने मारी सेना के पूर्व अधिकारी को गोली। Car Overtaking Dispute In Dehradun दोस्तो वक्त सुबह-सुबह का था, हर रोज की तरफ सेना से रिटायर्ट एक अधिकारी वॉक कर रहा था, तभी हुआ कुछ ऐसा कि जिसने पूरे देहरादून को हिला दिया। दोस्तो कहा ये गया कि ओवरटेकिंग के विवाद में ये हिंसक घटना हुई है। एक कार सवारों द्वारा दूसरी कार पर की गई फायरिंग की कीमत एक निर्दोष शख्स को चुकानी पड़ी। मामूली विवाद में हुई फायरिंग में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की मौत हो गई. जिस शख्स की मौत हुई है, वो आर्मी से रिटायर्ड ब्रिगेडियर हैं। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दोस्तो राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक मामूली ओवरटेकिंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसका खामियाजा एक निर्दोष राहगीर को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा। मसूरी रोड पर मालसी क्षेत्र के पास दो कार सवारों के बीच रास्ता न देने को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया। आरोपियों द्वारा कार रोकने के लिए चलाई गई गोली दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को जा लगी। उस व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोस्तो पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम को जोहड़ी गांव के पास फायरिंग की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी सहित राजपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। दोस्तो प्राथमिक जांच में सामने आया कि मसूरी रोड पर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार और एक स्कॉर्पियो कार चालकों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते यह मामूली विवाद झड़प में बदल गया। आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा किया और उसे रुकवाने के उद्देश्य से उसके टायरों पर गोलीबारी शुरू कर दी। तो दोस्तो इसी दौरान सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी को गोली लग गई। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रिटायर्ड ब्रिगेडियर 70 साल के थे। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। दोस्तो उर्दू इस आईसीसी घटना के दौरान फॉर्च्यूनर वाहन जोहड़ी गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया।
इसके बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने कार में मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में फॉर्च्यूनर में सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें उनके साथियों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोस्तो वारदात को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो सवार सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिलेभर में नाकेबंदी कर दी है। संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है।इसके अलावा घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। राजधानी Dehradun में हुई यह हिंसक घटना हम सभी के लिए चेतावनी है कि सड़क पर मामूली विवाद भी जानलेवा बन सकता है। रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस अब तक आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और सभी संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आशा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। यह घटना यह सवाल भी उठाती है कि कानून और सुरक्षा व्यवस्था की जवाबदेही को कैसे और मजबूत किया जा सकता है।