उत्तराखंड में निर्दयी पति के सिर चढ़ा प्यार का भूत, अपनी ही गर्भवती पत्नी को बेरहमी से मार डाला

Spread the love

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में व्यक्ति के ऊपर दूसरी महिला का इश्क इस कदर चढ़ गया कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने महिला की गला घोंटकर निर्दयता से हत्या की है। न केवल उसने अपनी पत्नी की हत्या की बल्कि उसने अपनी पत्नी के गर्भ में पलने वाले 6 माह के बच्चे को भी मौत के घाट उतार दिया और उसके जन्म लेने से पहले ही उस मासूम बच्चे की भी मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान काजल के रूप में हुई है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर राय घाटी गांव निवासी रविंद्र की शादी तकरीबन ढाई वर्ष पूर्व 2020 में खानपुर थाना क्षेत्र के कलसिया गांव निवासी काजल के साथ हुई थी। 

युवक का किसी अन्य महिला के साथ में प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसका था जो विरोध कर रही थी और इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच में आए दिन विवाद होता रहता था।शुक्रवार की रात को भी दोनों के बीच इसको लेकर जमकर विवाद हुआ जिसके बाद रविंद्र ने काजल की गला घोंट कर हत्या कर दी। सूचना पर मृतका के परिजन घर पहुंचे। उन्होंने काजल के गले पर गहरे निशान की सूचना पुलिस को दी। उसके परिजनों ने महिला की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत ही के असली कारणों का पता लग पाएगा।