‘मै उत्तराखंड से माफी मांगती हूं’ Rishikesh Viral Video केस | Alcohol Incident | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो तीर्थनगरी ऋषिकेश को लेकर एक सवाल खूब पूछा जा रहा है, क्या यहां की परिभाषा अब बदल चुकी है, क्योंकि शर्मसार कर देने वाली एक के एक तस्वीरें ऋषिकेष से गंगा के तट से सामने आने के बाद ये लगने लगा की। तीर्थाटन और पर्यटन दोनों के मायने बदल दिए जाएं तो गलत नहीं होगा। अब बीते दिनों एक महिला के वीडियो खूब तहलका मचाया था सोशल मीडिया साइडस पर, अब वो उत्तराखंड वालों से मांफी मांग रही हैं। क्या कहा अपने माफी नामें में और कैसे बढ़ा था विवाद बताउंगा आपको पूरी खबर अपनी इस रिपोर्ट के जरिए। दोस्तो दोस्तो मामला देवभूमि का है। जहां गंगा किनारे शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद चर्चा में आई महिला ने अब सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है। महिला, जिसने अपना नाम निशा बताया, ने कहा कि उसका बयान पूरे उत्तराखंड के लोगों के लिए नहीं था, वह कुछ खास लोगों को लेकर नाराज थी। महिला ने यह भी कहा कि अगर उनके व्यवहार से किसी को ठेस पहुंची है तो वह उसके लिए क्षमा चाहती है।

दोस्तो ये वीडियो वायरल होने के बाद की तस्वीर है, लेकिन मामाल ऋषिकेश में पुलिस के साथ बहस करती एक महिला का विडियो वायरल हो गया था, महिला ने सोशल मीडिया पर आकर बताया कि उसका नाम निशा है और वीडियो वायरल होने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। महिला ने कहा कि वीडियो में उसने यूपी नंबर की गाड़ी में बैठे कुछ लोगों का जिक्र किया था, उनका गुस्सा उन्हीं के प्रति था, न कि उत्तराखंड के लिए। हालांकि, वायरल वीडियो में महिला उत्तराखंड पुलिस के जवानों पर चीखती-चिल्लाती दिख रही है। महिला ने लोगों से वायरल वीडियो को डिलीट करने की गुजारिश की है, साथ ही उत्तराखंड सरकार से भी अपील की है, लेकिन दोस्तो इससे पहले वाली कहानी को यहां आपको जानना बेहद जरूरी है। जहां आज महिला कह रही है नशा नहीं किया था, लेकिन कल की तस्वीर तो बहुत कुछ बयां कर रही थी, हालांकि नशे में होने की पुष्टी तो मै नहीं करता लेकिन तब ना जाने क्या क्या नहीं कहा।

जी हां दोस्तो जो महिला कल तक उत्तराखंड वालों को पानी पी-पी कर कोस रही थी। पुलिस तक से भिड़ रही थी वो आज कहती हैं कि उसकी स्थिति ठीक नहीं है। साथ ही वो एक तरह से धमकाने की कोशिश भी कर रही हैं कि वीडियो को डीलीट कर दो नहीं तो मै ना जाने क्या करूंगी। दोस्तो इसके अलावा महिला ने उत्तराखंड सरकार से भी अपील की है कि यदि सरकार नहीं चाहती कि गंगा किनारे शराब पी जाए तो वह गंगा के पास ही खोले गए शराब के ठेके क्यूँ नहीं बंद कर देती। महिला का कहना है कि उसने वीडियो में जो कुछ भी कहा था वह उत्तराखंड वासियों के लिए नहीं बल्कि वहां मौजूद कुछ UP नंबर की गाड़ी में बैठे हुए लड़कों के लिए था। उसने कहा कि इस हरकत की वजह से किसी को ठेस पहुंची हो तो वह उसके लिए माफी मांगती है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग महिला की माफी को स्वीकार कर रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे “देर से आया पछतावा” बता रहे हैं तो दोस्तों, गंगा किनारे वायरल हुई इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि सोशल मीडिया पर हर वीडियो चर्चा और बहस का कारण बन सकता है। निशा ने माफी मांगकर अपनी प्रतिक्रिया दी है, लेकिन यह सवाल अब भी बना हुआ है कि सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार और समाज की संवेदनाओं का संतुलन कैसे रखा जाए। चाहे सहमति हो या विवाद, हमें सीख यह मिलती है कि जिम्मेदारी और समझदारी से हर कदम उठाना जरूरी है।