जी हां दोस्तो एलपीजी संकट के बीच नई गाइडलाइन लागू हो गई है। शादी के लिए गैस सिलेंडर लेने वाले अब 10 दिन पहले आवेदन करेंगे। आवेदन के साथ शादी का कार्ड, आधार और शपथ पत्र अनिवार्य हैं। नए नियम कैसे आपको प्रभावित करेंगे और सिलेंडर कैसे मिलेगा। दोस्तो गैस सिलेंडर को लेकर हाई तौबा मची पड़ी है, कहीं मिल रहा है तो कहीं नहीं मिल रहा है, कहीं काम काज पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है तो कहीं सरकारी और प्रशासनिक सख्ती देखने को मिल रही हैं लेकिन दोस्तो कुछ नए नियम आए हैं गैर लेने को लेकर, शुरूआत प्रदेश की राजधानी देहरादून से कर रहा हूं। दोस्तो ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध के कारण एलपीजी संकट गहराता जा रहा है। देहरादून में भी एलपीजी का बैकलॉग हजारों में पहुंच गया है। इसी को देखते हुए डीएम ने नई गाइडलाइन जारी की है। जिसमें कहा गया है कि शादी के लिए एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के कायदे बदल गए हैं। शादी के लिए गैस सिलेंडर चाहिए तो समारोह से 10 दिन पहले आवेदन करना पड़ेगा। आवेदन जिला पूर्ति कार्यालय, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पूर्ति और खाद्य निरीक्षक कार्यालय में किया जाएगा।
दोस्तो इतना ही नहीं है आपको आवेदन के लिए 10 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र देना होगा। इसके साथ शादी का कार्ड और आधार कार्ड संलग्न करना आवश्यक है। दोस्तो देहरादून के डीएम सविन बंसल की ओर से इस बाबत आदेश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद संबंधित गैस एजेंसी के माध्यम से अधिकतम दो व्यावसायिक सिलेंडर दिए जाएंगे। सिलेंडर अस्थायी रूप से दिए जाएंगे, जिन्हें उपयोग के बाद एजेंसी में जमा कराना होगा। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 75 आवेदन पत्र मिले हैं। गैस एजेंसियों को 10 प्रतिशत व्यावसायिक सिलेंडर स्टॉक में रखने के लिए कहा गया है। इधर, दोस्तो दून के डीएसओ मुताबिक, शादियों के लिए एसओपी के आधार पर केवल दो सिलेंडर ही दिए जाएंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से आदेश मिल चुके हैं। शादियों के लिए सिलेंडर का कोटा नहीं बढ़ाया जाएगा। दोस्तो जैसा की हम सब जानतेहैं शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। प्रशासन ने साफ किया है कि शादी के लिए केवल दो ही सिलेंडर दिए जाएंगे। इस संबंध में डीएम ने आदेश जारी किए हैं। सोमवार को रायपुर, बंजारावाला, नेहरूग्राम समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
स्थानीय निवासी का कहना ये भी कि शादी के लिए दो सिलेंडर कम हैं। उनकी मांग है कि शादी के लिए दो से अधिक सिलेंडर दिए जाएं। कम से कम पांच सिलेंडर दिए जाएं लेकिन दोस्तो क्या नियम पूरे प्रदेश में लागू होंगे और ये क्यों किया जा रहा है क्या सच में गैस कीकोई बड़ी किलत हो चुकी है या होने वाली है क्योंकि एक तरफ तो सरकार और प्रशासन ये दावा बार-बार कर रहा है कि आपको पैनिक होने की जरूत नहीं है। गैस की प्रयाप्त व्यवस्था है और कालाबाजी को लेकर भी सख्ती देखने को मिल रही है, लेकिन इससे इतर जनता के मन में कई तरह की शंकाएं हैं। कंफ्यूजन ये कि क्या शादी जैसे कार्यक्रम में दो गैस सिलेंडर काफी हैं। आप अपनी राय बताना इस पर लेकिन इधर एक और खबर ये है कि देहरादून में रसोई सिलेंडर का बैकलॉग लगातार बढ़ता जा रहा है। डीएम के मुताबिक छोटे दुकानदारों, विद्यार्थियों और श्रमिकों को गैस की परेशानी न हो, इसके लिए एजेंसियों को पांच किलो का सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। तेल कंपनियों को अधिक से अधिक व्यावसायिक सिलेंडर और पांच किलो के गैस सिलेंडर एजेंसियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
दोस्तो कहा तो येभी गया कि शादी के लिए गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग जल्द से जल्द आवेदन करें। ताकि कोई परेशानी ना हो दोस्तो वैसे शादी जैसे कार्यक्रमों में गैस की मांग सबसे ज्यादा मैदानी जिलों में ही देखने को मिलती है। क्योंकि पहाड़ी इलाकाई लोगों के इस परेशानी से निपटना अच्छी तरह से आताहै क्योंकि इससे पहले जब भी दोस्तो पहाड़ी क्षेत्रों में कोई भी कार्यक्रम होता था। तब लकड़ियों का सहारा ही लिया जाता था..कई जगह तो आज भी शादी के लिए पेड़ काटने की प्रंपरा है, जिससे गैस का खर्चा भी बचता है और ये हाहाकार के बीच परेशानी भी होगी लेकिन दोस्तो चिंता मैदानी और शहरी क्षेत्रों के लिए बड़ी दिखती है। क्योंकि इस बात का अंदाजा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि एलपीजी संकट के बीच इन दिनों पूर्ति विभाग के ऑफिस में भी लोगों की भीड़ लग रही है। लोग सिलेंडर नहीं मिलने, बुकिंग न होने जैसी समस्याओं को लेकर कार्यालय पहुंच रहे हैं। शादियों के लिए सिलेंडर लेने को शादी का कार्ड, आधार कार्ड आदि की जानकारी देनी होगी। तो दोस्तों, ये थी पूरी जानकारी देहरादून में एलपीजी संकट और नई गाइडलाइन के बारे में शादियों के लिए केवल दो सिलेंडर मिलेंगे और आवेदन प्रक्रिया को समय से पूरा करना बेहद जरूरी है। छोटे दुकानदार, विद्यार्थी और श्रमिकों के लिए पांच किलो के सिलेंडर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। जनता से अपील है कि आवश्यक दस्तावेज के साथ जल्द आवेदन करें ताकि किसी तरह की परेशानी ना हो। आप क्या कहेंगे इस इन गाइडलाइन को लेकर।