धामी कैबिनेट की अहम बैठक हुई समाप्त, इन सात प्रस्तावों पर लगी मुहर

Share

उत्तराखंड में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में 7 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसके तहत विधवा पुत्रवधू को भी मृतक आश्रित में शामिल किया गया है। जो अहम फैसला माना जा रहा है। साथ ही निजी वन अधिनियम में अब वित्तीय दंड का प्रावधान होगा। बताया जा रहा है कि अब PWD के संविदा के जेई को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रखा जाएगा। इसके अलावा अन्य निर्णय भी लिए गए हैं। आइए एक क्लिक पर जानते है बड़े फैसले…

  1. पर्यटन नीति 2023 प्रख्यापित।
  2. वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन।
  3. उत्तर प्रदेश निजी वन अधिनियम में सजा का प्राविधान हटाकर वित्तीय दण्ड बढ़ाए जाने का निर्णय।
  4. पर्यटन ऑपरेशनल गाइडलाइन नीति 2018 में संशोधन।
  5. पी. एम.जी.एस. वाई के 38 कनिष्ठ अभियंताओं को ग्राम्य विकास विभाग में लिया गया।
  6. कर्मचारी मृत सेवा आश्रित नियमावली में विधवा पुत्रवधु को भी जोड़ा गया।
  7. अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में आयोजित हुए ड्रोन शो की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।