केदारनाथ में बिना ड्राइवर के ही दौड़ने लगा ट्रैक्टर, तंबू के आगे पलटा, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Spread the love

केदारनाथ में बड़ा हादसा होने से बच गया। केदारनाथ कूड़ा-कचरा उठाने वाले एक ट्रैक्टर तेजी से नीचे की ओर दौड़ने लगता है। Kedarnath Tractor Accident इस दौरान पैदल रास्ते में लगाये गये टेंटों के भीतर ट्रैक्टर का आगे का पहिया घुस गया। इसके बाद ट्रैक्टर उस स्थान पर पलट गया। टेंट के भीतर आराम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग टेंट से बाहर आकर भागने लगे। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। अगर कोई बड़ा हादसा होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। मिली जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार को केदारनाथ धाम में गोल चबूतरे के पास ढलान पर एक ट्रैक्टर खड़ा था। सफाई कर्मचारी ट्रैक्टर में कूड़ा-कचरा भर रहे थे।

इसी दौरान किसी अंजान व्यक्ति ने खड़े ट्रैक्टर में छेड़खानी कर दी। इससे ढलान में खड़ा ट्रैक्टर सीधे नीचे की तरफ दौड़ने लगा। इस दौरान टेंट के भीतर ट्रैक्टर का एक टायर चला गया। ये देख टेंट के भीतर आराम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर पलटने की जोर की आवाज सुनने के बाद टेंटों के भीतर रह रहे यात्री तेजी से बाहर आकर भागने लगे। गनीमत रही कि ट्रैक्टर टेंट के भीतर नहीं घुसा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी चन्द्रशेखर चौधरी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। दरअसल केदारनाथ में चल रहे निर्माण कार्यों के लिए वहां भारी मशीनें और वाहन भेजे गए हैं। साफ सफाई के लिए भी ट्रैक्टर यहां लाए गए हैं।