100 साल पुराना होटल रहस्यमयी कहानियां और उसी जगह सजी एक भारतीय क्रिकेटर की शाही शादी! मसूरी की वादियों में उस वक्त हर कोई हैरान रह गया, जब भूतिया कहानियों के लिए मशहूर एक ऐतिहासिक होटल अचानक क्रिकेट सितारों के जमावड़े से जगमगा उठा। Kuldeep Yadav’s wedding in Mussoorie जहां कभी अजीब घटनाओं और रहस्यमयी किस्सों की चर्चा होती थी, वहीं अब गूंज रही थीं शहनाइयां, हंसी और जश्न की आवाज़ें। आख़िर कौन है वो भारतीय क्रिकेटर जिसने अपनी शादी के लिए चुनी ये 100 साल पुरानी रहस्यमयी जगह? और क्यों मसूरी की ये शादी बन गई क्रिकेट और सस्पेंस—दोनों की सबसे दिलचस्प कहानी? बताउंगा आपको पूरी खबर। दोस्तो में आपको 100 साल पुरानी जगह के भूतिया एंगलको दिखाउंगा उससे पहले आपको दिखाता हूं शादी किसकी हुई और क्यों मसूर को ही चुना गया। दोस्तो उत्तराखंड की पहाड़ों की रानी मसूरी भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की गवाह बन गई। कुलदीप ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लिए मसूरी के जिस होटल में शीद हुई उसको को इस प्यारी जोड़ी की शादी के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस दौरान कई भारतीय क्रिकेटर दोस्त कुलदीप की शादी में शामिल होने मसूरी पहुंचे।
दोस्तो पहाड़ों की रानी मसूरी भारतीय क्रिकेट टीम के एक बड़े स्टार के विवाह समारोह की गवाह बन गई। शादी का जो निमंत्रण कार्ड है, उसके अनुसार जो कार्यक्रम था। वो ये था कि 4 बजे से विवाह समारोह, वरमाला का 6 बजे रखा गया था। कुलदीप यादव वंशिका के साथ 7 फेरे रात 8 बजे लेंगे। इससे पहले दोस्तो शुक्रवार को प्री वेडिंग फंक्शन में शादी समारोह के कई फंक्शन संपन्न हुए. हल्दी, मेहंदी कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से शुरू हो गए थे। जो संपन्न हो गए। हल्दी और मेहंदी के बाद संगीत और म्यूजिकल इवनिंग का शादी में शामिल होने आए मेहमानों ने आनंद लिया। होटल के प्रांगण में दूल्हा-दुल्हन और मेहमान नाचते नजर आए थे। उसके बाद शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, वर्तमान टी20 कप्तान सूर्य कुमार यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह समेत पूरी टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम के खिलाड़ियों के आने की उम्मीद लगाई जा रही थी और बहुत से लोग समय पर पहुंच भी गए।
दोस्तो गैर करने वाली बात ये कि पहले कुलदीप यादव और वंशिका की शादी नवंबर 2025 में होने वाली थी. टी20 विश्व की तैयारियों के कारण विवाह समारोह आगे बढ़ाया गया था। अब जबकि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी है तो कुलदीप यादव फुर्सत से शादी की हैं। इन सब से इतर दोस्तो जहां कुलदीप की शीदी हुई है। उस होटल को लेकर भी कई तरह की रहस्यमय कहानियां है वो आपको बताता हूं। मसूरी की पहाड़ियों के बीच स्थित सवॉय होटल ब्रिटिश काल का एक शानदार हेरिटेज होटल है, जो अपने इतिहास, शाही ठाठ-बाट और रहस्यमयी कहानियों के लिए प्रसिद्ध रहा है. करीब एक सदी से भी ज्यादा पुराने इस होटल ने कई ऐतिहासिक पल देखे हैं और अब यह भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव की शादी का गवाह बना है। दोस्तो ये होटल एक लग्जरी होटल नहीं, बल्कि इतिहास, रहस्यों और शाही मेहमानों की कहानियों से भरी एक विरासत है। औपनिवेशिक दौर में बना ये होटल आज भी अपने भव्य स्थापत्य, ऐतिहासिक घटनाओं और कथित भूतिया किस्सों के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। सवॉय होटल का निर्माण वर्ष 1902 में आयरिश बैरिस्टर ने कराया था। इसे बनने में लगभग 5 साल लगे और उस दौर में यह ब्रिटिश अधिकारियों और रईसों का सबसे पसंदीदा ठिकाना बन गया।
ब्रिटिश राज के दौरान यहां शानदार डिनर पार्टी, बॉल डांस, संगीत कार्यक्रम और कई शाही समारोह आयोजित होते थे। समय के साथ यह होटल मसूरी की पहचान बन गया। वर्ष 2009 में इसे ITC Hotels समूह ने अपने अधीन ले लिया और आज यह एक लग्ज़री हेरिटेज होटल के रूप में संचालित किया जा रहा है। वैसे कहा तो ये भी जाता है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी यहां आ चुके हैं। होटल को भारत के कथित तौर पर सबसे भूतिया होटलों में भी गिना जाता है। इसकी वजह वर्ष 1911 की एक रहस्यमयी घटना है। उस समय यहां ठहरी ब्रिटिश महिला अपने कमरे में मरी हुई पाई गई थीं। जांच में पता चला कि उनकी मौत जहर से हुई, लेकिन इस मामले में असली कातिल का कभी पता नहीं चल सका। इस घटना के बाद से होटल को लेकर कई रहस्यमयी कहानियां सामने आती रही हैं। कहा जाता है कि कभी-कभी होटल के गलियारों में अजीब आवाजें सुनाई देती हैं और दरवाजे अपने-आप खुलने-बंद होने जैसी घटनाएं भी होती हैं। कुछ मेहमानों का दावा है कि होटल के रूम नंबर 23 के आसपास ऐसी घटनाएं ज्यादा महसूस होती हैं लेकिन यहां एक बार कोई डर नहीं शादी खुशियां देखने को मिली। वैसे वैडिंग डैस्टिनेशन के मामले में मसूर बहारी बड़े स्टार की पसंदीदा जगह बन रही है। इसे उत्तराखंड के क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी भी मसूरी में ही हुई थी और कुलदीप की शादी।