हरिद्वार: 20 दिसम्बर 2020 को हरिद्वार के ऋषिकुल मोहल्ले में एक 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या का मामला सामने आया था। इस संगीन मामले की जांच तत्कालीन सहायक पुलिस अधीक्षक (हरिद्वार) डॉ. विशाखा अशोक भदाणे कर रही थीं। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर मुख्य अभियुक्त रामतीर्थ को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हरिद्वार के तत्कालीन सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) भडाने ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराधी रामतीर्थ को गिरफ्तार कर लिया था। और लापता लड़की का शव अपराधी के घर की दूसरी मंजिल से बरामद किया।
इस केस में मासूम बच्ची के पोस्टमार्टम में डॉक्टरों के पैनल ने दुष्कर्म कर हत्या की रिपोर्ट बतायी। मृतका के विभिन्न नमूने एकत्र कर फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजे गए। 26 दिसम्बर 2020 को इस जघन्य घटना के सहअभियुक्त राजीव कुमार की सहायता करने वाले उसके भाई गंभीर चंद उर्फ गौरव को भी IPC की धारा 212 के तहत गिरफ्तार किया गया। पांच साल की मासूम से दुष्कर्म कर उसकी नृशंस हत्या मामले में आरोपी को फांसी की सजा दिलाने वाली उत्तराखंड आईपीएस डॉ विशाखा अशोक भदाणे को 2022 गृह मंत्रालय (भारत सरकार) से मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इंवेस्टिगेशन अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है।