ISRO Aditya L1 Mission Launch: चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। ISRO के सूर्य मिशन Aditya-L1 को आज सुबह 11.50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस स्टेशन से लॉन्च किया गया। अब लॉन्चिंग के ठीक 125 दिन बाद यह अपने पॉइंट L1 तक पहुंचेगा। इस पॉइंट पर पहुंचने के बाद Aditya-L1 बेहद अहम डेटा भेजना शुरू कर देगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदित्य-L1 को लांचिंग को लेकर सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा है कि एक बार फिर भारत इतिहास रचने को तैयार है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि इस मिशन में भी हमारे लगनशील वैज्ञानिकों को सफलता अवश्य मिलेगी। सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक शुभकामनाएं।
"सशक्त भारत की नई उड़ान !"@isro के वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम के परिणामस्वरूप भारत के सूर्य मिशन #AdityaL1 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर सभी वैज्ञानिकों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।#AdityaL1Launch pic.twitter.com/VzCQRYz9ya
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 2, 2023