राजस्थान के गृह राज्य मंत्री यादव के उत्तराखंड स्थित आवास पर IT का छापा, 53 ठिकानों पर खोजबीन जारी

Spread the love

देहरादून: राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के किच्छा आवास विकास कॉलोनी स्थित घर और उनकी रुद्रपुर रोड पर स्थित यादव फूड प्रोडक्ट फ्लोर मिल में इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। इनकम टैक्स के अधिकारी अभी यही मौजूद है। मंत्री के जयपुर और कोटपुतली राजस्थान स्थित स्कूल में भी इस समय इनकम टैक्स की रेड चल रही है।

बताया जा रहा है कि मंत्री के 53 ठिकानों पर आईटी की छापेमारी हुई है। इसमें जयपुर, उत्तराखंड के ठिकाने शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र यादव राज्य के राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी हैं। राजेंद्र यादव के किच्छा आवास और सुबह यादव फूड्स के नाम से संचालित फैक्ट्री में आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की गई है। आयकर विभाग की टीम आज सुबह लगभग 8 बजे पांच वाहनों में सवार होकर फैक्ट्री और आवास पहुंची।

राजस्थान के गहलोत सरकार में उच्च शिक्षा और गृह राज्यमंत्री जयपुर के कोटपूतली विधानसभा से विधायक राजेंद्र यादव का किच्छा में यादव फूड्स नाम से फैक्ट्री और आवास है। फैक्ट्री का संचालन उनके भाई विजयपाल यादव द्वारा किया जाता है। 2022 विधानसभा चुनाव में राजेंद्र यादव को नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के विधानसभाओं का कांग्रेस प्रभारी बनाया गया था। पहले वह राजस्थान सरकार में जनशक्ति नियोजन व मोटर गैराज स्वतंत्र प्रभार मंत्री थे। बीते साल नवंबर में हाईकमान ने राजस्थान सरकार में उनकी जिम्मेदारियां बढ़ाते हुए गृह राज्य मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री बनाया। राजेंद्र यादव का कोटपूतली राजस्थान में अपना बड़ा कारोबार भी है।