देहरादून: जगत गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत में सुधार, हालचाल जानने पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री

रविवार देर रात जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य धीरेंद्र शास्त्री भी देहरादून के सिनर्जी अस्पताल पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री ने अपने गुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

Share

तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामभद्राचार्य महाराज को शुक्रवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। Dhirendra Shastri met Rambhadracharya जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। लगातार उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए तमाम लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। रविवार देर रात जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य धीरेंद्र शास्त्री भी देहरादून के सिनर्जी अस्पताल पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री ने अपने गुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री लगभग 45 मिनट तक जगद्गुरु रामभद्राचार्य के पास रहे। उनसे बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

बता दे, शुक्रवार की रात तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज को आगरा से एयरलिफ्ट कर देहरादून लाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई थी। पहले आगरा में ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर वहां से देहरादून लाया गया। लगातार डॉक्टरों की देखरेख में जगद्गुरु रामभद्राचार्य का इलाज चल रहा है। इसका नतीजा ये है कि उनकी सेहत में तेजी से सुधार भी आ रहा है। धीरेंद्र शास्त्री के आने की खबर किसी को ना लगे लिहाजा, उन्होंने अपने आने का कार्यक्रम देर रात का बनाया। सिनर्जी के एमडी कमल गर्ग ने बताया कि जगद्गुरु की हालत में हर दिन सुधार हो रहा है। तीन से चार दिन में उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने की उम्मीद डॉक्टर जता रहे हैं।