Kedarnath ग्लेशियर टूटने से मचा हड़कंप | Tharu Glacier | Administration Alert | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो केदारनाथ यात्रा से पहले एक डरावनी तस्वीर दखने को मिली है। पैदल मार्ग पर कैसे टूट गया बर्फ का पहाड़, तो शासन प्रशान के माथे पर पसीना आ गया। ये तस्वीर तब सामने आई है केदारनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को चिंतित कर दिया है। यात्रा मार्ग पर थारू ग्लेशियर टूटने से अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोस्तो एक बड़े हादसे ने सभी को डराने का काम किया है वो तो गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू टीमों ने मोर्चा संभाल लिया और हालात को काबू में किया गया, लेकिन इस घटना ने यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कैसे टूटा ग्लेशियर? क्या यात्रा पर इसका असर पड़ेगा? और फिलहाल क्या हैं ताजा हालात। दोस्तो चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच एक गंभीर घटना ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। केदारनाथ धाम जाने वाले प्रमुख पैदल मार्ग पर अचानक आए प्राकृतिक संकट ने यात्रा व्यवस्था पर बड़ा असर डाला है। लिनचोली के पास ग्लेशियर टूटने से रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे फिलहाल आवाजाही रोक दी गई है। दोस्तो बताया जा रहा है, थारू ग्लेशियर का हिस्सा अचानक टूट गया। भारी मात्रा में बर्फ और मलबा नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में आकर लगभग 100 मीटर पैदल मार्ग पूरी तरह नष्ट हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई तीर्थयात्री मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।

इधर दोस्तो घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम को तत्काल मौके पर भेजी गई और प्राथमिकता के आधार पर हालात का आकलन किया गया और मार्ग बहाली की रणनीति पर काम शुरू हुआ। दोस्तो इतना भर नहीं है मार्ग बाधित होने से केदारनाथ धाम में चल रहे दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्यों पर भी सीधा असर पड़ा है। घोड़े-खच्चरों की आवाजाही बंद होने से निर्माण सामग्री और आवश्यक सामान की आपूर्ति रुक गई है। इससे कार्यों की गति धीमी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। दोस्तो आपदा प्रबंधन विभाग के इंजीनियरों के नेतृत्व में मौके पर मलबा हटाने का काम तेज़ी से किया। प्रशासन का कहना है कि हर संभव संसाधन जुटाकर रास्ते को जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश की जा रही है, ताकि यात्रा तैयारियों में ज्यादा देरी न हो। दोस्तो इस वर्ष चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से प्रस्तावित है, जो सामान्य से पहले मानी जा रही है। ऐसे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी भी बर्फबारी और खराब मौसम का असर बना हुआ है। ग्लेशियर टूटने और भूस्खलन जैसी घटनाएं प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बनती जा रही है।

दोस्तो यात्रा शुरू होने से पहले इस तरह की घटनाएं न केवल तैयारियों की परीक्षा ले रही हैं, बल्कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती मार्ग को सुरक्षित और सुचारू बनाते हुए यात्रा को बिना बाधा शुरू करना है.तो दोस्तों, केदारनाथ यात्रा से ठीक पहले सामने आई ये घटना साफ संकेत दे रही है कि पहाड़ों में हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हैं हालांकि राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन जिस तरह से पूरा पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है, उसने प्रशासन की तैयारियों की असली परीक्षा ले ली है। अब देखना ये होगा कि प्रशासन कितनी तेजी से रास्ते को बहाल कर पाता है और क्या तय समय पर यात्रा को सुरक्षित तरीके से शुरू किया जा सकेगा या नहीं फिलहाल, यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये एक बड़ा अलर्ट भी है कि मौसम और परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतें।