‘केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे के दोषियों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा’, गरमा उठी प्रदेश की राजनीति

Share

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हादसे (Kedarnath Helicopter Crash) के बाद राजनीति भर गरमाने लगी है। कांग्रेस ने दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने आज केदार घाटी में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में सात लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही कहा कि खराब मौसम में हेलीकॉप्टर को उड़ने की इजाजत क्यों दी गई। इसके जांच होनी चाहिए। साथ ही जिम्मेदार के खिलाफ सात लोगों की हत्या का मुकद्दमा कायम कर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। 

धस्माना ने कहा कि हेलीकॉप्टर ने खराब मौसम में उड़ान क्यों भरी। इसकी जवाबदेही केवल शोक और दुख व्यक्त कर नही हो सकती। खराब मौसम में इसे उड़ान की कैसे इज़ाजत दी गयी। इसकी जांच कर जिम्मेदारी तय की जाय व कार्यवाही हो। धस्माना ने कहा कि पैसा कमाने की आपाधापी में हेली कम्पनियां नियमों की धज्जियाँ उड़ा कर यात्रियों की जान जोखिम में डालती हैं। इसका दुष्परिणाम आज देखने को मिला, जिसमें सात लोगों की जान चली गयी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से उत्तराखंड की तीर्थ यात्रा व पर्यटन पर प्रतिकूल असर पड़ता है।