दोस्तो अपने उत्तराखंड से एक बेहद ही संवेदनशील बयान आया है वो भी बेहद संवेदनशील खबर पर आपको याद ही होगा कोटद्वार ‘मोहम्मद’–दीपक वाला विवाद। इसी विवाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना पहला बड़ा बयान दिया। Kotdwar Baba Controversy इस दौरान सीएम ने साफ कहा है कि देवभूमि की पहचान से भी कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह मामला न सिर्फ धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है, बल्कि राजनीति में भी भूचाल लेकर आया है। दोस्तो कोटद्वार बाबा विवाद और ‘मोहम्मद’ दीपक का मुद्दा अभी भी छाया हुआ है इस मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से लेकर ओवैसी तक दीपक को अपना समर्थन दे चुके हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. जिसमें उन्होंने कांग्रेस को जमकर घेरा है। दोस्तो मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘नाम के आगे मोहम्मद लगा दो अच्छे लगते हैं। महात्मा गांधी ने कहा था पूरा भारत ने एक दिन इनसे मुक्त हो जाएगा। इससे उनका कोई सरोकार नहीं हैक्योंकि, उन्हें तुष्टीकरण की राजनीति के चक्कर में नाम बदलकर हमारी भोली भाली बहनों, बच्चियों को बहला फुसलाकर उनका जीवन नरक बना देते हैं उनका जीवन बर्बाद कर देते हैं। ऐसे लोग भी उनको तुष्टिकरण की राजनीति और वोट बैंक के लिए अच्छे लगते हैं।
‘दोस्तो सीएम पुष्कर धामी ने कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक विवाद का जिक्र करते कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि ‘अभी एक मामला सामने आया था। अपने नाम के आगे जिसको जो करना है, वो करो। सब स्वतंत्र है, इसमें राजनीति क्यों करनी है। वो कहते हैं मोहम्मद लगा दो, अच्छे लगते हैं। इतना ही नहीं सीएम धामी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ‘उनके समर्थन में कांग्रेस के युवराज (राहुल गांधी) जो न तो आगे सोचते हैं, न ही पीछे सोचते हैं. हर जगह कूदते हैं। \ ट्वीट करके सारे कांग्रेस को एकजुट करने का काम करते हैं। ये लोग हमें अपने धर्म से एकजुट हो रहे हैं। यह पार्टी वही काम कर रही है, जो देश की आजादी के बाद लगातार करती रही है। दोस्तो सीएम धामी कहते हैं कि कांग्रेस अपने वोट बैंक के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। वो देवभूमि की पहचान से भी समझौता कर सकती है. ऐसी ताकतों को पनपने नहीं दिया जाएगा। दोस्तो दरअसल, पौड़ी जिले के कोटद्वार में कई सालों से कपड़े की दुकान चल रहा मुस्लिम कारोबारी ने अपने दुकान का नाम ‘बाबा’ रखा था, लेकिन 26 जनवरी को मामला तब बिगड़ा, जब बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता दुकान में आ धमके। जहां उन्होंने दुकान का नाम बदलने का दबाव बनाया। इसी दौरान पास ही जिम संचालक दीपक कुमार ने जबरन दुकान का नाम बदले जाने पर अपना विरोध जताया और बुजुर्ग दुकान स्वामी के पक्ष में खड़े हो गए। तब दीपक कुमार ने नाम पुछने पर अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया था। जिसने एक तरफ समाजिक जमीन पर हड़ंप मचाने का काम किया तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस पूरे विवाद को भुनाना शुरू किया तो फिर राजनीति में भी भूचाल लाने वाला ये मामले देश की संसद तक जा पहुंचा। जहां पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुन खड़़गे ने बीजेपी को खूब घेरा तो इससे पहले अपने एक्श पर राहुल गांधी ने पोस्ट करते हुए दीपक को बब्बर शेर कहते हुए देश का हीरो बता दिया था फिर बीजेपी ने संसद में इसे कांग्रेस की देन बताया।
ये सब इस लिए हुआ क्योंकि कोटद्वार में बाबा दुकान विवाद में जब बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जब उनसे नाम पूछा था तो उन्होंने अपना नाम ‘मोहम्मद’ दीपक बताया और दीपक का, दीपक कौन जानता था लेकिन जब दीपक कुमार मौहम्मद दीपक बना तो पूरा देश जानने लग गया और नेताओं का समर्थन खूब मिलने लगा और अभी भी मिल रहा है। अब सीएम धामी का बयान ये बता रहा है कि वो भी इस पूरे घटनक्रम के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बता रहे हैं। “दोस्तो, कोटद्वार का ‘बाबा’ दुकान और ‘मोहम्मद’ दीपक विवाद अब सिर्फ स्थानीय मामला नहीं रह गया, बल्कि पूरे देश की राजनीति में सुर्खियां बटोर चुका है। राहुल गांधी से लेकर ओवैसी तक, कई राजनीतिक हस्तियों ने दीपक का समर्थन किया, और कांग्रेस ने इस मुद्दे को अपनी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बना लिया, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पूरे घटनाक्रम पर साफ़ संदेश दिया है। उनके अनुसार, देवभूमि की पहचान और सांस्कृतिक भावनाओं के साथ समझौता किसी भी कीमत पर नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस और उसके नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पार्टी वोट बैंक की राजनीति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उनका कहना है कि धर्म और संस्कृति के मूल्यों के साथ छेड़छाड़ किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है, और ऐसी ताकतों को पनपने नहीं दिया जाएगा।