थराली में भारी बारिश से लैंडस्लाइड,कोई जनहानि नहीं | Uttarakhand News | Heavy Rain

Share

देर रात थराली में हुई भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। थराली तहसील के सगवाड़ा गांव में एक मकान मलबे की जद में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। House Collapsed In Sagwara Village मकान में रह रहे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। हालांकि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन थराली में जिस तरीके से लगातार भारी बारिश के चलते भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में थराली क्षेत्र भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं दिख रहा है। यहां कभी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, कभी बड़ी-बड़ी पहाड़ियां टूट रही हैं। कभी सड़कें धंस जा रही हैं, जिससे थराली वासियों के लिए एक बड़ा संकट पैदा हो गया है।