पौड़ी के कई डोभा गांव में मजदूरी कर रही नेपाली मूल की एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया, जिससे महिला की जान बच गई। जानकारी के अनुसार महिला शाम करीब छह बजे रेत भर रही थी, तभी अचानक गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया। महिला के चीखने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार मौके से भाग निकला। गनीमत रही कि महिला गंभीर रूप से घायल नहीं हुई।