Leopard Viral Video : शख्स सो रहा था, तेंदुआ कुत्ते को ले गया | Uttarakhand News

Spread the love

घर के बाहर सोना पड़ सकता है भारी..आदमखोर आ सकता है आपके दुआरी !
कंबल ताने सो रहा था शख्स..उसे नहीं पता था तेंदुआ उसके पास है !
तेंदुए के शिकार का चुपचाप वीडियो…आराम से आया और कुत्ते को खाया !

एक तेंदुए के शिकार का हम वीडियो आपको दिखाएंगे…आप हैरान रहेंगे और परेशान रहेंगे…समझ नहीं पाएंगे कि आदमखोर तेंदुए की दहशत ऐसी भी होती है…गहरी नींद में अगर कोई है तो उसे क्या पता कि उसकी मौत सोते सोते आ जाएगी…लेकिन ऐसा हो सकता है…क्योंकि हम आपको ऐसा वीडियो दिखाने वाले हैं…जिसे देख कर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे…रात के 2 बजकर 22 मिनट का वक्त था…मध्य रात के वक्त में सब सो रहे थे…यहां तक की इंसान ही क्या पालतू जानवर से लेकर आवारा जानवर तक सब गहरी नींद में थे…वैसे भी रात के दो बजे हों तो कौन उठना चाहता है…लेकिन कोई और था जो रात के अंधेरे में शिकार के लिए निकला था…ऐसा लगता है कि..उस आदमखोर को पता था..कि रात में ही सब सोते हैं..ऐसे में शिकार आसानी होगी…रात के दो बजे अचानक आदमखोर तेंदुए को भूख लगती है..अब तेंदुआ को भूख लगी तो शिकार पर ही जाएगा…कोई खाना खुद लाकर तो देगा नहीं….वो भी रात के अंधेरे में तेंदुए के पास कौन जाएगा…खैर अब आते हैं सीधे तेंदुए की शिकार के स्टोरी पर…रात दो बजे के करीब सब सो रहे होंते हैं…घर के बाहर लाइट की तेज रोशनी भी आ रही है..लेकिन फिर भी तेंदुआ डरता नहीं है…पहले आता है और थोड़ी देर के लिए रुक जाता है..तेंदुए की ये हरकत तस्वीरों में कैद हो रही थी…फिर एक नजर दोनों तरफ देखता है…दूर तक उसे कोई शिकार नहीं मिलता…लेकिन अचानक वो अपने कदम आगे बढ़ाने लगता है…जो तस्वीरों में आप देख रहे हैं…धीरे धीरे तेंदुए अपने टारगेट की ओर बढ़ता है…वीडियो में पूरी तरह से रौशनी है…इसलिए वो आखिरकार अपने शिकार को ढूंढ ही लेता है…तेंदुए को पता चल जाता है कि…कोई पालतू जानवर है जो सो रहा है…वो जानवर कोई और जानवर नहीं बल्कि कुत्ता होता है…कुत्ते को एक लोहे के एंगल से बांधा भी गया है…कि वो कहीं भाग न सके…लेकिन बांधने वाले मालिक को क्या पता कि…उसकी मौत आज की रात आने वाली है….

बेहद शांति से और चुपचाप ढंग से किसी शिकारी को शिकार करते देखा है भला अगर नहीं तो आपको एक वायरल वीडियो में दिखा रही है कि कैसे एक तेंदुए ने रिहायशी इलाके में आकर चुपचाप एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया और बिना शोर शराबे के चला गया…… सीसीटीवी में दिख रहा है ये वीडियो जिसने भी देखा और दंग रह गया…वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स तख्त पर कंबल ताने सो रहा है….. जिसके बेहद करीब जमीन पर नींद फरमा रहा था कुत्ता. तभी एक तेंदुआ आया और चुपचाप कुत्ते को उठाकर चलता बना….ये सब कुछ इतनी शांति से हुआ की वहीं सो रहे शख्स को इसकी जानकारी तब हुई जब तेंदुआ अपना शिकार लेकर लौटने लगा…फिर क्या था वो शख्स कंबल में से सिर बाहर निकालकर इस मंजर को बस देखता ही रह गया…..और भला वो कर भी क्या सकता था…क्योंकि तेंदुए जैसे खूंखार शिकारी के मुँह से भला शिकार छीनने की हिम्मत कौन कर सकता है….वीडियो को आप भी अच्छी तरीके से देख रहे हैं…कि किस तरह से शिकार किया गया और चला गया…ये वी़डियो महाराष्ट्र के पूणे का बताया जा रहा है….जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल और शेयर भी किया जा रहा…आप भी इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें जिससे लोगों तक पहुंच सके और ऐसे सोने वाले सावधान भी रहें…कुत्ते की जगह सोता शख्स भी शिकार हो सकता था…