उत्‍तराखंड के 5 जिलों में हो सकती हल्की बारिश, पहाड़ी इलाकों में हिमपात की संभावना

Spread the love

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कुछ दिनों तक आसमान साफ रहा, लेकिन अब मौसम फिर करवट ले रहा है। आज प्रदेश के पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। निचले क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्‍वर और पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्‍थानों पर और शेष जनपद में कहीं कही हल्‍की बारिश हो सकती है।

राज्य केl अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आ सकती और ठंड में इजाफा हो सकता है। इन दिनों केदारनाथ की चोटियों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा बीते दिनों गंगोत्री और यमुनोत्री में भी हिमपात हुआ। नंदा देवी से आदि कैलास और ओम पर्वत तक बर्फबारी हुई। धारचूला के उच्च हिमालय में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर छियालेख से आगे हल्की बर्फबारी हुई है। वही देहरादून में आज मुख्यतः आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों में गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना है। वहीं, तापमान की बात करें तो आज देहरादून में अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 16°C रहेगा।