हरिद्वार नगर सीट से विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मदन कौशिक को मंत्रिमंडल में शामिल करने के बाद उन्होंने विधानसभा स्तिथ कार्यलय में पदभार गृहण कर लिया हैँ। विधानसभा पहुंचे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि जिन विभागों की जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसमें वह आगामी दिनों में लगातार बैठक कर समीक्षा करने का काम करेंगे ताकि सरकार का जो 8 से 9 महीने का कार्यकाल बचा है उसमें बेहतर कार्य किया जा सके। बता दें कि मदन कौशिक के पोर्टफोलियो में आपदा प्रबंधन, पंचायती राज, जनगणना, पुनर्गठन के साथ ही आयुष विभाग शामिल हैँ।