महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड दौरे पर, सीएम धामी से हुई खास मुलाकात…

Spread the love

देहरादून: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड दौरे पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार शाम अपने सरकारी आवास पर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

आपको ज्ञात हो, हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिवस पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक ‘द लीजेंड आफ कोश्यारी भगत दा’ का विमोचन किया था। तब मुख्यमंत्री ने कहा भगत सिंह कोश्यारी के व्यक्तित्व का हर पहलू प्रेरणादायी है। वह सहजता की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने सामान्य परिवेश में रहकर शिखर का कार्य किया है।

सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि आज मुख्यमंत्री आवास में महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल श्री Bhagat Singh Koshyari जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनके साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की एवं उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।