Uttarakhand BJP: महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया दाखिल, भट्ट का जीतना तय

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे।

Share

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को पार्टी हाईकमान ने राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। Mahendra Bhatt Rajya Sabha Nomination Uttarakhand बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे। भट्ट ने विधानसभा में पहुंचकर सारी औपचारिकताएं पूरी की। इसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपा। सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल पूरा होने पर महेंद्र भट्ट को बीजेपी की ओर से राज्यसभा सांसद उम्मीदवार चुना गया है। उनका निर्विरोध चुना जाना भी लगभग तय माना जा रहा है। कांग्रेस ने उत्तराखंड से किसी को चुनाव लड़ाने से इनकार कर दिया है। इसकी वजह संख्याबल है।

भाजपा के 47 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के 19। ऐसे में कांग्रेस के पास दूसरा विकल्प बचता भी नहीं है। महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने सबको सरप्राइज दे दिया था। इसके पीछे की गणित समीकरणों को साधने की है। इस सीट पर अनिल बलूनी 6 साल सांसद रहे। जो कि पौड़ी जिले के ब्राह्रमण चेहरा हैं। अब बलूनी की जगह ब्राह्रमण चेहरा ही राज्ससभा भेजा जा रहा है। महेंद्र भट्ट चमोली जिले से आते हैं। चमोली जिले का धामी सरकार में किसी तरह का प्रतिनिधित्व भी नहीं है। ऐसे में भाजपा ने एक तीर से कई निशान साधने की कोशिश की है। उधर अनिल बलूनी को पौड़ी गढवाल सीट से चुनाव लड़ाने की चर्चा तेज है। बलूनी को लंबे समय से उत्तराखंड से चुनाव लड़ाने की चर्चा हो रही है। ऐसे में राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होते ही पार्टी ने उन्हें दोबारा राज्यसभा ने भेजकर ये संदेश देने की कोशिश की है।