गढ़वाली गानों पर पत्नी साक्षी के साथ जमकर थिरके महेंद्र सिंह धोनी, गुलाबी शरारा पर किया डांस

Spread the love

गढ़वाल के सबसे फेमस सांग बेडु पाको बारामासा और सबसे ज्यादा पसंद किए गए गुलाबी शरारा पर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने जमकर डांस किया। Dhoni Danced On Garhwali Songs भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गढ़वाली गाने पर डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो उत्तराखंड के ऋषिकेश के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों महेंद्र सिंह धोनी ऋषिकेश से करीब 35 किलोमीटर दूर श्रीनगर रोड पर एक होटल में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ पत्नी साक्षी और परिवार के अन्य सदस्य भी थे। महेंद्र सिंह धोनी परिवार के साथ निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ गढ़वाली गीतों पर जमकर थिरके।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धोनी कलाकारों से स्टेप भी सीख रहे हैं। जिसमें उत्तराखंड का फेमस सांग बेडू बाको बारामासा और इन दिनों सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गुलाबी शरारा पर धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ जमकर डांस किया और खूब इंजाय किया। डांस का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है। साल 2023 में धोनी अल्मोड़ा अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। धोनी अपने अपने पैतृक गांव जैंती तहसील के ल्वाली (जिला अल्मोड़ा) पहुंचे थे। धोनी और साक्षी ने गांव के हरज्यू देवता मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इस दौरान भी धोनी गांव वालों से बड़े सादगी और आत्मीयता से मिले।