हरिद्वार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 14 स्टोन क्रशर सीज, लगेगा 10 करोड़ का जुर्माना

Spread the love

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार और लक्सर क्षेत्र में संचालित 14 स्टोन क्रशरों को सीज कर दिया। Illegal Mining In Haridwar अवैध भंडारण समेत अन्य गड़बड़ियां भी मिलने पर इन्हें सीज कर दिया गया है। साथ ही 10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार तहसील लक्सर और हरिद्वार क्षेत्र में स्टोन क्रेशरों द्वारा अवैध खनन और भंडारण की लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में मंगलवार को निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय देहरादून की अध्यक्षता में गठित प्रवर्तन दल ने संयुक्त अभियान चलाया।

इनमें अवैध खनन, अवैध भंडारण, सीसीटीवी न होना, चाहरदीवारी टूटी होना, हरित पट्टी न होने जैसी तमाम गड़बड़ियां मिलीं। मौके पर पैमाइश कर इन्हें सीज कर दिया गया है। ई-रवन्ना पोर्टल अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया है। इसके अलावा 10 करोड़ का जुर्माना लगाया जा रहा है। लक्सर तहसील स्थित हाईवे कंस्ट्रक्शन एंड क्रशर ग्राम फतवा, सिंह स्टोन क्रशर ग्राम फतवा, किसान स्टोन क्रशर महतोली, शुभ स्टोन क्रशर मुज्जफरपुर गुजरा, सूर्या स्टोन क्रशर मुज्जफरपुर गुजरा, तुलसी स्टोन क्रशर मुज्जफरपुर गुजरा, नेशनल एसोसिएट मुज्जफरपुर गुजरा, लिमरा इंडस्ट्रीज नेहन्दपुर, दून स्टोन क्रशर महतोली, गणपति स्टोन क्रशर जवाहरखान उर्फ झीवरहेड़ी, वानिया स्टोन क्रशर महतोली और हरिद्वार तहसील में स्थित मां गंगा स्टोन क्रशर बाडीटीप, अलकनंदा स्टोन क्रशर बाडीटीप व एसएस स्टोन क्रशर बाडीटीप पर यह कार्रवाई हुई है।