Daroga recruitment scam: उत्तराखंड पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा मामले में 20 संदिग्ध दरोगा सस्पेंड कर दिए गए हैं। वर्ष 2015 पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा मामले में यह कार्रवाई की गई है। मामले में 20 संदिग्ध दारोगा पर ये एक्शन लिया गया है। आदेश के अनुसार, 20 से अधिक पुलिस दारोगा जांच पूरी होने तक सस्पेंड रहेंगे। उत्तराखंड विजलेंस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक की जांच पड़ताल में 40 से अधिक दारोगा पर परीक्षा में धांधली कर नियुक्ति पाने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि आरोपी दारोगाओं के शैक्षिक प्रमाण पत्र की भी जांच हो रही है। ऐसा अंदेशा जताया गया है कि दारोगा भर्ती मामले में नियुक्ति पाने वाले कई दारोगा के शैक्षिक प्रमाण पत्र भी फर्जी हैं। इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में तैनात आरोपित दारोगाओं के बारे में कई तरह की जानकारी भी विजिलेंस जुटा रही है।पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिला प्रभारियों को आदेश जारी कर 2015 में हुए 20 दरोगाओं को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि जब तक इस मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती संदिग्ध 20 दारोगा निलंबित रहेंगे। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने वी मुरुगेशन ने इस फैसले की जानकारी दी।