Police Operation देभभूमि सुरक्षा में बड़ी चूक? | Crack Down | SSP Dehradun | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो कैसे देवभूमि उत्तराखंड में पुलिस के बड़े ऑपरेशन ने सुरक्षा की पोल खोल दी। हालात और आंकड़े हैरान करने वाले सामने आए हैं। क्या सच में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक हो रही है? पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस ऑपरेशन से क्या उजागर हुआ और क्या कार्रवाई होने वाली है। बताउंगा आपको पूरी खबर यकीन मानिए आपभी हैरान होने वाले हैं। क्या ऐसा भी हो रहा है उत्तराखंड में और कब से कैसे बाहरी लोगों का बड़ा कब्जा होता दिखाई दे रहा है। दोस्तो पुलिस का ऑपरेशन क्रैकडाउन से हुए खुलासे से बता चलता है कि हमारी और हमारे परिवारों की सुरक्षा कैसे संकट में पड़ रही है। दोस्तो अकेले देहरादून में 43 हजार बाहरियों का हुआ सत्यापन हुआ अकेले देहरादून की बात हो रही है, याद रखिये। 4000 संदिग्धों पर कार्रवाई हुई तो हैरान करने वाला आकंड़ा जुर्माने का है ढाई करोड़ जुर्माना। जी हां दोस्तो बड़ी और चौकाने वाली खबर है ये। दोस्तो राजधानी देहरादून में अपराध की बाढ़ आई तो कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस निशाने पर आ गई। चारों ओर से आलोचना झेल रही देहरादून पुलिस अपराधियों पर लगाम कसने के लिए कई ऑपरेशन चला रही है। इनमें ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक, ऑपरेशन नाइट वॉच, ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्रैकडाउन मुख्य हैं।

देहरादून पुलिस ने पिछले डेढ़ महीने के ऑपरेशन क्रैकडाउन के आंकड़े जारी किए है। दोस्तो ऑपेरशन क्रैकडाउन के तहत देहरादून पुलिस ने पिछले डेढ़ महीने में 04 हजार से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। रेजिडेंशियल अपार्टमेंट और आवासीय कॉलोनियों में स्थित 30 हजार से अधिक मकानों में पुलिस टीमों ने सत्यापन की कार्रवाई की। जनपद के नगर और देहात क्षेत्रों में 43 हजार से अधिक बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। दोस्तो सत्यापन के दौरान संदिग्ध पाए गए 4,466 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 73 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही किराएदारों, घरेलू नौकरों और अपने प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले कर्मियों के सत्यापन न कराने वाले ढाई हजार से अधिक मकान मालिकों और प्रतिष्ठान स्वामियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर ढाई करोड़ से अधिक का जुर्माना किया गया। दोस्तो बाहरी राज्यों से आकर उत्तराखंड में निवास कर रहे आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय के आदेश अनुसार सम्पूर्ण राज्य में आपरेशन क्रैकडाउन चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्धों की तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मलिन बस्तियों और झुग्गी झोपड़ियों के साथ-साथ रेजिडेंशियल अपार्टमेंट, गेटेड आवासीय कॉलोनियों में भी सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। दोस्तो अभियान के तहत जनपद के नगर और देहात क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमों ने डेढ़ महीने के अभियान के दौरान सत्यापन की कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 342 अपार्टमेंट्स और 59 गेटेड कॉलोनियों में 30 हजार से अधिक आवासों में सत्यापन की कार्रवाई की।

इसके साथ ही कॉलोनियों के साथ-साथ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित आश्रम, धर्मशालाओं, होटल, गेस्ट हाउस, हॉस्टल आदि में निवासरत कुल 43,499 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। दोस्तो सत्यापन के दौरान संदिग्ध पाए गए 4,466 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। इसमें अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों और अपने प्रतिष्ठान में कार्य करने वाले कर्मियों का सत्यापन नहीं करवाने वाले 2,596 व्यक्तियों पर 83 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 02 करोड़ 59 लाख 60 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। दोस्तो सत्यापन अभियान के दौरान संदिग्ध मिले 1,805 किरायेदारों/रेहड़ी-ठेली वालों और अन्य व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान किए गए. 63 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ बीएनएसएस और पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। दोस्तो सत्यापन के दौरान बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से देहरादून में रह रहीं 03 विदेशी महिलाओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ थाना रायपुर पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए गए 07 अन्य आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ थाना रायवाला और कैंट में मुकदमा दर्ज किया गया. एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया है कि संदिग्धों की तलाश के लिए दून पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान जारी है। ऑपरेशन क्रैकडाउन के डेढ़ महीने के आंकड़े देखिए कुछ इस तरह से हैं।

ऑपरेशन क्रैकडाउन 

  • 30 हजार से ज्यादा मकानों पर सत्यापन कार्रवाई हुई
  • 342 अपार्टमेंट्स, 59 गेटेड कॉलोनियों में चला सत्यापन अभियान
  • आश्रम, धर्मशालाओं, होटल, गेस्ट हाउस और हॉस्टल में भी चला सत्यापन अभियान
  • 43,499 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया
  • 4,466 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की
  • 2,596 व्यक्तियों का चालान हुआ
  • 1,805 किरायेदारों/रेहड़ी-ठेली वालों और अन्य व्यक्तियों का चालान हुआ
  • 63 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया
  • 3 विदेशी महिलाएं भी गिरफ्तार हुईं
  • 07 अन्य आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया
  • किराएदारों, घरेलू नौकरों और प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मियों का सत्यापन नहीं करवाने पर ₹25,960,000 का जुर्माना लगाया

तो दोस्तो ये चौकेने वाली ही खबर है कि उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ता अपराध पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी। दोस्तो, ये रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के चौकाने वाले आंकड़े, जो साफ दिखाते हैं कि उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अपराध किस हद तक बढ़ चुका है।पुलिस ने हजारों संदिग्धों का सत्यापन कर कार्रवाई की, लेकिन ये संकेत हैं कि हमारी सुरक्षा व्यवस्था अभी भी चुनौतीपूर्ण है। आप देख ही रहे हैं कि अपराधियों पर लगाम कसना कितना जरूरी और कठिन काम है।