रिटायर्ड ब्रिगेडियर केस पुलिस का बड़ा एक्शन!| Brigadier M. Joshi | Dehradun Crime | Uttarakhand News

Spread the love

देहरादून रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्या मामले में पुलिस ने दिखाया कड़ा रुख। दो लंबे समय से फरार बदमाशों को दबोचकर कानून के हाथों सजा दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया, क्या ये बड़ी यह कार्रवाई जिले में सुरक्षा और कानून के प्रति विश्वास को मजबूत करने वाली साबित होगी। Retired Brigadier Shot In Dehradun कैसे रिटायर्ड सैना अधिकिरी को गोली मारने वाले आरोपियों का हुआ एनकाउंटर बताउंगा आपको पूरी खबर अपनी इस रिपोर्ट के जरिए। दोस्तो वैसे पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था मौजूदा वक्त में बड़ी चुनौती लगने लगी है, लेकिन तब मामला और ज्यादा बड़ा और गंभीर हो जाता है जब प्रदेश के राजधानी में अपराधी बेखौफ नजर आते हैं। ऐसे में पुलिस पर भारी दवाब दिखाई दे रहा है। दोस्तो थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी मर्डर केस में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। घटनास्थल से बदमाश से एक पिस्टल बरामद हुई। साथ ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों से पूछताछ की।

दोस्तो जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को जोहड़ी गांव मे सघन चेकिंग के दौरान ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों की जानकारी दून पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा करने पर, गुनियाल गांव के जंगलों में,एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा बदमाश का पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे बदमाश घायल हो गया लेकिन जब पुलिस के शिकंजे में आरोपी आया तो वो माफी मांगता और गिड़गिड़ाता नजर आया। दोस्तो 30 मार्च की सुबह आपसी रंजिश के चलते आरोपितों ने सुबह सैर करने निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लग गई थी, उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी रोष था और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है लेकिन उस रात हुआ क्या था। 29 मार्च की देर रात आरोपी कुठालगेट गेट स्थित जेन-जी रेस्टोरेंट पहुंचे थे, जहां उन्होंने शराब और खाना खाया। उनका बिल 40 हजार रुपए हुआ तो आरोपियों ने बार स्टाफ के साथ मारपीट कर दी, जिसके बाद यह विवाद सड़क तक पहुंचा था और 30 मार्च की सुबह बार स्टाफ की फार्च्यूनर का पीछा करते हुए आरोपी जोहड़ी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने चलती कार से फायरिंग कर दी, जोकि सैर कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर के सीने में लग गई। जिनकी इस घटना में मौ’त हो गई। दोस्तो पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात रिटायर्ड ब्रिगेडियर के सीने में गोली मारने वाले फरार दो आरोपी 22 वर्षीय मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी, निवासी मुजफ्फरनगर और 21 वर्षीय शांतनु त्यागी निवासी सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया गया। साथ ही घटनास्थल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और बदमाशों के पूछताछ की गई। दोस्तो इस मामले में पुलिस ने पूर्व तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी पुलिस चार लोगों को जेल भेज चुकी है। यानी इस मामले में अब तक कुल तक 9 लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है। दोस्तों, रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या के मामले में पुलिस की यह कार्रवाई न केवल आरोपियों को सजा दिलाने की दिशा में बड़ी सफलता है, बल्कि जिले में कानून और व्यवस्था को मजबूत बनाने का भी संदेश देती है। पुलिस लगातार सतर्क है और अपराधियों के खिलाफ कोई ढील नहीं रखेगी। इस मामले में अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है।