उत्तराखंड की मानसी नेगी ने तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, 10000 मीटर रेस में जीता गोल्ड मेडल

Spread the love

उत्तराखंड की प्रतिभावान बेटियों ने सैकड़ों बार समूचे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आज हम आपको राज्य की ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसने गुवाहाटी में नेशनल चैंपियन शिप में नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा और गोल्ड मेडल अपने नाम कर दिया। उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली धावक मानसी नेगी ने 10 हजार किमी वाक रेस में नया रिकॉर्ड अब अपने नाम कर दिया। मानसी ने 47:30.94 मिनट में 10 किमी की वाॅक रेस पूरी कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। दूसरे स्थान पर हरियाणा की रचना और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की सेजल अनिल सिंह रही। दरअसल आसाम के गुवाहाटी में 37वें जूनियर नेशनल गेम्स हो रहे हैं। गेम्स के 10 हजार मीटर वॉक रेस इवेंट में मानसी नेगी ने कमाल कर दिया। मानसी ने न सिर्फ गोल्ड जीता, बल्कि नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड अपने नाम किया है। ये वास्तव में इस बेटी और पूरे उत्तराखँड के लिए बड़ी उपलब्धि है। आपको बता दें कि मानसी नेगी देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में एथलेटिक्स प्रशिक्षक व उप क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट से प्रशिक्षण ले रही हैं।