उत्तराखंड: हरिद्वार के कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल, सीएम धामी ने दिलाई सदस्यता

Spread the love

हरिद्वार: भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में हरिद्वार के सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर सीएम धामी ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत किया और दिव्य-भव्य हरिद्वार के साथ श्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए उनसे दिव्य-भव्य हरिद्वार के साथ श्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया।

अपने संबोधन में धामी ने कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी का संगठन अधिक मजबूत होगा और सरकार के कामों को जनता के बीच पहुंचाने में मदद मिलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को अपने—अपने क्षेत्रों का योद्धा बताया और कहा कि इनके आने से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूती मिलेगी। भट्ट ने पार्टी का हिस्सा बने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी भावनाओं व विचारों को पूरा सम्मान दिया जाएगा।