उत्तराखंड में पिछले हफ्ते झक्कड़, बारिश, ओलावृष्टि और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से प्रदेश में एक बार फिर ठंड लौट आई थी लेकिन इसके बाद चटख धूप खिलने से मैदानी जिलों में उमस बढ़ गई। आज से मौसम में फिर बदलाव देखा जा सकता है। Uttarakhand Weather Today 15 April मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है। इन जिलों में गढ़वाल मंडल के 6 जिले तो कुमाऊं मंडल के 5 जिले शामिल हैं। जहां बारिश नहीं होगी उनमें गढ़वाल मंडल के मैदानी इलाके का एक जिला है तो वहीं कुमाऊं मंडल का भी एक जिला शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार 16 अप्रैल को गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिलों में बारिश होगी। सिर्फ हरिद्वार जिले में बारिश नहीं होगी। उधर कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों में बारिश का अनुमान है। उधम सिंह नगर जिले में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है, इसलिए इन जिलों में लोग अनावश्यक बाहर न जाएं और जाएं भी तो सावधानीपूर्वक सफर करें। उन्होंने कहा कि हमने कुछ दिनों पहले ही देखा था कि मौसम में बदलाव के चलते उत्तराखंड में जगह-जगह नुकसान की खबरें सामने आई थीं। बहरहाल आज राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है जबकि कुछ क्षेत्रों में गर्जन वाले बादल बन सकते हैं। कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के अनुमान वाले इन जिलों में जोरदार बादल गरजेंगे और बिजली भी चमकेगी। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकलने को कहा गया है। जिस दौरान बादल गरजेंगे और बिजली चमकेगी उस समय पेड़ों के नीचे नहीं रहने की चेतावनी जारी की गई है।