मंत्री गणेश जोशी ने रखी डिमांड, आपदा पीड़ितों को ₹5 लाख रुपए मिले मुआवजा…

Share

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्प्रिंग रोड पर आपदा की चपेट में आए मकान का निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीएम फाइनेंस केके मिश्रा सहित लोक निर्माण विभाग, नगरपालिका और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एडीएम फाइनेंस केके मिश्रा को तत्काल मकान के ऊपर दरक रही पहाड़ी का ट्रीटमेंट कराया जाने के निर्देश दिये। जिससे पहाड़ी के नीचे रह रहे लोगों को किसी प्रकार का कोई खतरा न हो। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है आपदा पीड़ितों को दिये जाने वाले मुआवजे की राशि को ₹5 लाख किया जाये।

उन्होंने इस मामले को उन्होंने कैबिनेट में भी उठाया था। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य सचिव को आपदा पीडितों को दी जानी वाली राशि को ₹5 लाख किया जाने के लिये निर्देशित किया गया है। जिसका जल्द शासनादेश जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा मालदेवता क्षेत्र रहने वाले लोगों को विस्थापित करने की योजना सरकार द्वारा बनाई जा रही है। जिसके लिये मालदेवता के आसपास के गांव में भूमि चयनित का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा इस संकट की घड़ी में शासन और प्रशासन पूरी तरीके से आपदा प्रभावित लोगों के साथ है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा देहरादून मालदेवता पर आई आपदा के समय प्रशासनिक और शासन ने तत्परता से काम कर आपदा से प्रभावित लोगो की मदद कर कई लोगों की जान बचाने का काम किया है। आपदा से पीड़ित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया गया है। उन्होंने बताया इस आपदा में 22 घर पूर्ण रूप से जमीदोंज हो गये हैं। वहीं, 7 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया आपदा के समय गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज सरकार द्वारा कराया जा रहा है।