विदेश दौरे पर थे मंत्री महाराज..निजी सचिव ने कर डाले फर्जी साइन, मुकदमा हुआ दर्ज

Spread the love

देहरादून: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि आई पी सिंह ने अयाज अहमद की प्रमोशन संबंधी आई फाइल पर बिना कैबिनेट मंत्री के संज्ञान में लाएं प्रमोशन पर मुहर लगा दी इससे अयाज अहमद प्रमोट होकर मुख्य अभियंता बन गए कई दिनों से चल रहे इस विवाद को लेकर कैबिनेट मंत्री शासन व लोक निर्माण विभाग में भी तनातनी देखी जा रही थी।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पीआरओ कृष्ण मोहन शर्मा ने मामले में तहरीर दी। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद का विभागाध्यक्ष के पद के लिए आईपी सिंह ने ही अनुमोदन कर दिया था। आपको बताते चले की आईपी सिंह को सतपाल महाराज के स्टाफ में तैनाती से पहले ही हटाया जा चुका है। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या मुकदमा दर्ज होने के बाद मुख्य अभियंता को शासन हटाएगा या मुकदमे की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा।