चंपावत उपचुनाव के लिए मंत्री रेखा आर्य ने क्षेत्रवासियों से की भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील

Spread the love

Champawat by-election: उत्तराखंड में एक बार फिर चुनावी रण देखने को मिल रहा है। चंपावत विधानसभा में 31 मई को होने वाले उपचुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही है। बीजेपी अपनी तैयारियों में जुटी है। विधानसभा के अलग अलग क्षेत्रो में पार्टी के स्टार प्रचारक जनता से मुख्यमंत्री धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। केबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मंडल बनबसा के शक्तिकेन्द्र फागपुर के बूथ संख्या 150 एवं 111 में चौपाल लगाकर जनता को संबोधित किया गया। बनबसा क्षेत्र की बात करें तो यहां पर 20 हजार से अधिक महिला मतदाता हैं। जिनके बीच जाकर रेखा आर्य सीएम धामी के लिए वोट मांगी।

इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी कई समस्याओं को मंत्री आर्य के सामने रखा। जिसमें से सड़क , पानी राशनकार्ड , पेंशन सहित वन भूमि के मामले रहे। मंत्री आर्य ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर जल्द निस्तारण के निर्देश भी दिए। बावजूद इसके ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से कहा कि आप निश्चिन्त हो जाइए इन बूथों से शतप्रतिशत वोट मुख्यमंत्री धामी को ही पड़ेगा। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह चुनाव मात्र एक विधानसभा का नहीं, बल्कि ये मुख्यमंत्री का चुनाव है। यहां से हमें पुष्कर सिंह धामी को भारी मतों से जिताकर उनके उत्तराखंड के विकास के प्रति संकल्प को मजबूती देनी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कम समय में कई अहम फैसले लिए हैं, जिसमें अन्त्योदय के तहत साल में तीन गैस सिलेंडर देकर महिलाओं का आर्थिक बोझ कम करने का काम किया है।

आपको बता दे, चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होगा और 3 जून मतों की गिनती होगी। चंपावत के चुनावी समर में सरकार के सभी मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी भी मोर्चा संभाल रहे है, वही सीएम धामी रोड शो कर रहे है। पार्टी ने इस सीट पर सभी कमजोर बूथों पर मजबूती से पकड़ बना ली है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। सीएम धामी लगातार चंपावत में जनसभाएं संबोधित कर रहे है।